अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या24नवम्बर23*गनौली गन्ना समिति व मिल रौजागांव द्वारा किसानो का किया जा रहा शोषण ……दिनेश दुबे
भेलसर(अयोध्या)गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गन्ना समिति गनौली पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे ने समिति सचिव व सीनियर सीडीआई से वार्ता की गई।समस्या का समाधान न होने से जरिए दूरभाष से मिल महाप्रबंधक,जिला गन्ना अधिकारी को किसानों की प्रमुख समस्याओं की जानकारी दी गई।जिसमे हायल पर्ची का इंडेंट पिछले सत्र के अनुरूप न निकलना,मिल के कांटों पर ट्रैक्टर ट्राली सहित 140 कुंतल की तौल के स्थान पर इस सत्र में 120 कुंतल गन्ने की तौल किया जाना,तौल के बाद बचे गन्ने को कांटे पर छोड़कर जाना पड़ता है जिस कारण छोटे गन्ना किसान की सबसे बड़ी समस्या है इससे उनको काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
श्री दुबे ने कहा कि जब किसानो का ओवरलोड गन्ना मिल द्वारा नही लिया जाता है तो सेंटरो का गन्ना भी ओवरलोड में नही लिया जाएगा। कांटों पर किसानों का बढ़ा हुआ गन्ना को मिल के लेबरो द्वारा ही ट्रालियों पर उतारा जाए व तौल होने के बाद खाली ट्रालियों पर लादा जाय हायल पर्ची का 50%इंडेंट के अनुसार दी जाय।ओवरलोड गन्ना ट्रक ट्रेलर,ट्राला द्वारा सेंटरो से जो आता है।उस पर या तो मिल प्रशासन रोक लगाए या फिर आरटीओ रोक लगाए यदि उक्त समस्या का समाधान न होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है,तथा आए दिन घटनाओं का सबब देखने को मिलता है फिर भी अगर नही प्रशासन चेता तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां