अयोध्या24जून24*डोगरा रेजिमेंट में आजसे अग्निवीर भर्ती रैली,अयोध्या में 13 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग, ग्राउंड तैयार*
अयोध्या के डोगरा रजिमेंट में 24 जून से भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एआरओ अमेठी के अंतर्गत 13 जिलों (अम्बेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महराजगंज, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर) के युवा शामिल हो रहे है। रैली का समापन दो जुलाई को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के साथ होगा।मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ के तत्वावधान में अग्निवीर भर्ती रैली डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, अयोध्या का ग्राउंड में हो रहा है। जिसे देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी नीतीश कुमार और ब्रिगेडियर के रंजीव सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वो किसी भी दलाल के शिकार न बनें।
*टेस्ट प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु*
रैली में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) होगा। जिसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, जिग जैग बैलेंस, नौ फीट डिच और बीम शामिल होगा। पीएफटी में सफल होने वाले सभी लोग शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए आगे बढ़ेंगे। जिसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती के विस्तार को मापा जाएगा। पीएमटी उत्तीर्ण करने वाले सभी लोग दस्तावेजीकरण के लिए आगे बढ़ेंगे। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए जाएंगे, वे मेडिकल जांच के लिए बुलाए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को रैली नोटिफिकेशन में बताए गए सभी अनिवार्य कागजात साथ लाना आवश्यक है।
13 जिलों के अभ्यर्थी इस तरह लेंगे भाग
1. 24 जून – अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशी नगर, महाराजगंज, प्रयागराज, रायबरेली के युवा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर के युवा अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) के लिए टेस्ट देंगे।
2. 25 जून – अग्निवीर कार्यालय सहायक/एसकेटी अग्निवीर तकनीकी की श्रेणी के लिए अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर के युवा शामिल होंगे।
3. 26 जून- अम्बेडकरनगर, बस्ती और महराजगंज जिलों के युवाओं का अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए टेस्ट होगा।
4. 27 जून- कुशीनगर, कौशांबी, संतकबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए प्रक्रिया में भाग लेंगे।
5. 28 जून – सुल्तानपुर और प्रयागराज जिलों के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए टेस्ट देंगे।
6. 29 जून – अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए प्रतापगढ़ और अमेठी जिले के युवाओं का परीक्षण होगा।
7. 30 जून- अयोध्या और रायबरेली जिलों युवाओं का अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए टेस्ट होगा।
8. 01 और 02 जुलाई- मेडिकल परीक्षण के लिए आरक्षित दिन।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*