अब्दुल जब्बार
अयोध्या24अगस्त24*सीओ ने पटरंगा थाना क्षेत्र में किया पुलिस बल के साथ पैदल गश्त
भेलसर(अयोध्या)सीओ रुदौली आशीष निगम ने चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पटरंगा थाना क्षेत्र की पटरंगा मंडी में शांति,सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए कार्यवाहक थानाध्यक्ष मदनपाल सहित पुलिस बल के साथ पैदल कर गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का कराया एहसास।पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व वाहनों का सघन चेकिंग कर प्रमुख मार्गो,चौराहों,बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आम जनमानस को आश्वस्त कराया कि पुलिस शांति,सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
सीओ ने गश्त के दौरान आम मानस से कहा की पुलिस आपके साथ है पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है किसी भी घटना दुर्घटना की सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाना में और हमें या हमारे उच्च अधिकारियों को तत्काल दें जिससे बड़ी से बड़ी घटना घटित होने से रोका जा सके।इस मौके पर कार्यवाहक थाना अध्यक्ष मदनपाल,उप निरीक्षक राजकुमार यादव,उप निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ला,उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव,उप निरीक्षक वीरेंद्र पाल,का0 संजय कुमार ,सुनील कुमार पटेल, विशाल यादव, अवनीश व अनिल कुमार आदि पुलिस के जवान शामिल रहे।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।