प्रयागराज24अगस्त24*मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा**
*प्रयागराज।**एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव में रात 8 बजे दुकान से घर जा रहे युवक के हांथ से बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की तरफ भाग रहे थे। मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव में ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया जबकि दो अन्य युवक ग्रामीणों को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव में अंकुश नाम का युवक अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। गांव से कुछ दूरी पर उसका मामा दुकान खोल रखा है। रात 8 बजे युवक दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और युवक के हांथ से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। मोबाइल छीने जाने पर युवक ने होहल्ला मचाया। युवक की आवाज सुनकर गांव के लोग टूट पड़े और मोबाइल छीन कर भाग रहे युवकों का पीछा करते हुए पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव के ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक और बाइक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

More Stories
बांदा 6 मई 26* नगर निकाय एवं नगर पंचायतों में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।**
बांदा 6मई26* गुम/भटके हुए 03 वर्षीय बच्चे को सूचना के 01 घण्टे के भीतर परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द ।*
बांदा6मई 26*स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों से हलाकान उपभोक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन**