अब्दुल जब्बार
अयोध्या23जुलाई24*सीएचसी अधीक्षक रुदौली को समर्पण उत्थान सोसायटी ने किया सम्मानित
भेलसर(अयोध्या)समर्पण उत्थान सोसायटी द्दारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर मदन बरनवाल को उनकी टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। सोसायटी द्दारा कहा गया कि जब से चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर डाक्टर मदन बरनवाल आसीन हुए हैं तब से वह खुद मरीजों को देखते हुए अस्पताल की हर सुविधा पर आपना विशेष ध्यान देते रहते हैं।समर्पण उत्थान सोसायटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा चिकित्सा अधीक्षक की टीम द्दारा किए गए कार्यों से जनता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली आकर समुचित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेती रहती है और क्षेत्र की जनता को चिकित्सा अधीक्षक से पूर्ण आशा है की मानव जीवन के उत्तम स्वास्थ्य हेतु आप हमेशा बेहतर करने का प्रयास करते रहेंगे।इस अवसर पर समर्पण उत्थान ससोसाइटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार,रिंकू वर्मा,
सुनील कुमार यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित