अयोध्या22दिसम्बर23*अयोध्या में बनेगा सरायराशी गांव के पास सबसे लंबा पुल*
*11 अंडरपास होंगे 67 किमी लंबे रिंग रोड मे*
*अयोध्या…*
सरयू नदी पर प्रदेश का सबसे लंबा पुल पूराबाजार ब्लाक के सरायराशी गांव के पास बनेगा। रिंग रोड पर प्रस्तावित पुल की लंबाई 42 सौ मीटर है, हालांकि पुल के सर्वे में इसकी लंबाई, घटने या बढ़ने की संभावना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक जताते हैं। एनएचएआइ की रायबरेली इकाई रिंग रोड निर्माण की कार्यदायी संस्था है। अयोध्या बाईपास (रिंग रोड) के लिए सरयू नदी पर जिन दो पुलों को प्रस्तावित किया गया है, उनमें से एक पुल यह भी है जो सरायरासी गांव के पास बनेगा।दूसरा पुल सोहावल के ढेमवा घाट से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर मंगलसी गांव की तरफ बनाया जाएगा। मंगलसी के पास प्रस्तावित पुल करीब 17 सौ मीटर लंबा है जो गोंडा जिले को और सरायरासी के पास का सरयू पुल बस्ती जिले को जोड़ेगा। करीब 67 किमी लंबा अयोध्या बाईपास फोरलेन है जिसमें 11 अंडरपास होंगे। अयोध्या-गोरखपुर हाईवे से गोंडा अयोध्या व बस्ती जिले को इससे जोड़ेगा। हाईवे के किनारे गोंडा जिले के महेशपुर गांव से यह शुरू होगा। गोंडा का महेशपुर इसका शुरुआती प्वाइंट है जो 26.05 किमी गोंडा में लंबा होगा। उसके बाद अयोध्या के सोहावल में मंगलसी से 26.5 किमी आगे सदर तहसील के सरायरासी गांव के पास तक इसकी कुल लंबाई 60.1 किमी है। सरयू नदी के उस पार बस्ती में इसकी लंबाई 60.1 से 66.5 किमी तक है। इससे करीब आधा किमी आगे यह अयोध्या-गोरखपुर हाईवे से जुड़ेगा। निर्माण के लिए टेंडर होने की जानकारी परियोजना निदेशक देते हैं। टेंडर की वित्तीय व तकनीकी स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू होगा। बुधवार को हुई अयोध्या विजन की बैठक में अयोध्या बाईपास भी एजेंडे का एक बिंदु रहा। एई विकल्प सिंह बैठक में शामिल हुए थे। टेंडर प्रक्रिया के बारे में बैठक मे उन्होंने जानकारी दी। करीब 31 सौ करोड़ रुपये की यह परियोजना है। परियोजना शुरू करने के लिए दो तिहाई भूमि एनएचएआइ ने क्रय कर ली है। इसका निर्माण ढाई वर्ष में पूर्ण किया जाना है। जिले के सोहावल व सदर तहसील के 45, गोंडा के 29 व बस्ती जिले के 20 गांवों को जोड़ते हुए यह रोड अपना अंतिम पड़ाव तय करेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी
पूर्णिया 4 मार्च 26*पूर्णिया पुलिस की होली से पहले की तैयारी: शांति और सुरक्षा के लिए तैयार।*
शामली 4 मार्च 26*होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया