अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
भेलसर(अयोध्या)भेलसर मोड़ से सुजागंज मोड़ के बीच स्थित खेल मैदान की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति प्रशासनिक संरक्षण का दावा करते हुए खेल मैदान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह खेल मैदान वर्षों से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के खेलकूद के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। ऐसे में सार्वजनिक उपयोग की इस भूमि पर कब्जे की आशंका से ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में नाराजगी बढ़ गई है।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ लोग स्वयं को अधिकारियों का करीबी बताकर खेल मैदान की भूमि पर अपना दावा जता रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण से बचाने की मांग की है।
मामले में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है।राजस्व निरीक्षक से शिकायत की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं तहसीलदार ने भी आश्वासन दिया कि यदि भूमि खेल मैदान के रूप में दर्ज सार्वजनिक संपत्ति है तो उस पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखने तथा भविष्य में बच्चों और युवाओं के खेलकूद के लिए सुरक्षित बनाए रखने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की इस भूमि की रक्षा करना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

More Stories
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*
बांदा 22 जून 26*जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से शीतल जल एवं छबील वितरण कैंप ने आज 53 दिन किया पूर्ण*