July 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या21जुलाई26*मंडलीय रेल प्रबंधक ने रुदौली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

अयोध्या21जुलाई26*मंडलीय रेल प्रबंधक ने रुदौली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

अयोध्या21जुलाई26*मंडलीय रेल प्रबंधक ने रुदौली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

विधायक ने प्लेट फार्म न0 दो से यात्रियों के आवागमन मार्ग की मांग करते हुए स्टेशन की जन समस्याओं से कराया अवगत

भेलसर(अयोध्या)मंडलीय रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को रुदौली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मण्डलीय रेल प्रबंधक को प्लेटफार्म नंबर 2 से रुदौली नगर की ओर यात्रियों के आवागमन मार्ग खोले जाने की मांग करते हुए कहा कि रुदौली रेलवे स्टेशन से कुमारगंज विश्वविद्यालय के छात्रों रुदौली के व्यापारी सहित रायबरेली सुल्तानपुर जनपद से जुड़ी सीमा के लोग यात्रा करते हैं और लखनऊ अयोध्या रेल खण्ड का सर्वाधिक आय वाला स्टेशन है। विधायक ने रुदौली रेलवे स्टेशन की मूलभूत जन समस्याओं से भी डीआरएम को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व विधायक रुदौली ने डीआरएम कार्यालय लखनऊ में उनसे मिलकर रुदौली रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 से यात्रियों के लिए आवागमन का मार्ग खोले जाने को लिखित मांग पत्र दिया था जिसको संज्ञान लेते हुए मंगलवार को डीआरएम के नेतृत्व में रेल अधिकारियों की टीम ने रुदौली रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष सतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने डीआरएम से प्लेटफार्म नंबर दो पर टिकट विंडो एवं पुरानी क्रासिंग पर अंडरपास बनाए जाने एवं रुदौली रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ रास्ता खोले जाने एवं रुदौली क्रासिंग पर बने ओवर ब्रिज से ऊपर उतर कर रेलवे प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों की समस्याओं को अवगत कराया।जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी ने जलालपुर मार्ग पर अंडरपास बनाए जाने की लिखित मांग की है।
इस अवसर पर मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल एवं क्षेत्र के व्यापारी एवं यात्रीगण तथा स्थानीय जनता उपस्थित रही।लोगों ने डीआरएम से रुदौली रेलवे स्टेशन पर मोटरसाइकिल स्टैंड सँचालक द्वारा स्टेशन पर आने जाने वाले सभी निजी दो पहिया चार पहिया वाहन से पार्किंग शुल्क जबरदन लिए जाने की भी शिकायत की जिसको डीआरएम में तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।रुदौली रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण की भी शिकायत की गई है मंडल रेल प्रबंधक से लोगों ने रेल ठहराव रुदौली रेलवे स्टेशन पर समुचित सफाई पानी ,प्रसाधन व्यवस्था किए जाने की मांग की है ।

Taza Khabar