*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व दरवेश खान की रिपोर्ट*
अयोध्या21अक्टूबर*शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में भूपेन्द्र सिंह एडवकेट की निरशन्स हत्या के विरोध में बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला*
*राज्यपाल को सम्बोधित 6 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा*
भेलसर(अयोध्या)बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर रुदौली बारसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में भूपेन्द्र सिंह एडवकेट की हुई निरशन्स हत्या पर आक्रोश जताकर घोर निन्दा की और जुलूस निकाल कर घटना पर विरोध प्रकट कर राज्यपाल को सम्बोधित 6 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम रुदौली को सौंपा।
उपजिलाधिकारी रुदौली को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से रुदौली के अधिवक्ताओं ने मृतक अधिवक्ता स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह हापुर के परिवार को ₹5000000 की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने,उनके परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान करने के अतिरिक्त प्रदेश में अन्य मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान करने,अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने,तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही अपराधी प्रवृति के असलहाधारी व्यक्तियों को तहसील परिसर में असलहा लेकर प्रवेश करने पर तत्काल रोक लगाने व अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस की स्वीकृत प्रदान करने की मांग की है।एसडीएम स्वप्नील यादव ने बताया के मांगपत्र उचित माध्यम से महामहिम को भेजा जा रहा है।इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी व महामंत्री वेद तिवारी,अधिवक्ता कुलभूषण यादव,अफसर रज़ा रिज़वी,कृष्ण मगन सिंह,साहेब सरन वर्मा,गोरखनाथ तिवारी,गया शंकर कश्यप,रामभोला तिवारी,अयाज़ अहमद,संतोष कुमार श्रीवास्तव,मो0 फहीम खान,चौधरी अजीमुद्दीन,अली हैदर,रमेश सिंह,अजय यादव,संतोष कुमार पाण्डेय,बालेन्द्र सिंह,इम्तियाज अहमद,बलदेव शर्मा,शकील अहमद,सालिकराम यादव,गोविंद प्रताप सिंह,शाह अदनान,अमरेन्द्र मिश्रा,अजय कुमार,कमरुद्दीन,गुंजित कुमार,रजनीश कश्यप,रियाज़ अंसारी,दरवेश खान,फ़ज़ल अज़ीम आदि मौजूद रहे।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज