ब्रेकिंग
अयोध्या20मई26*गुप्तारघाट से राजघाट तक लगभग 9 किलोमीटर लंबा लक्ष्मण पथ के निर्माण का मामला*
परियोजना की जद में जमथरा माझा के करीब 250 निषाद परिवार आ गए हैं।
निषाद समुदाय की सैकड़ों महिलाएं आज कलेक्ट्रेट पहुंचीं और डीएम शशांक त्रिपाठी से मुलाकात की।
निषाद समुदाय के प्रतिनिधि संतोष निषाद के नेतृत्व में प्रदर्शन और गुहार लगाई गई।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि वे पिछले 60 से 70 वर्षों से सरयू किनारे रह रहे हैं।
परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक वैकल्पिक जमीन या मकान नहीं दिया गया।
निषाद समुदाय की मांग है कि पहले पुनर्वास किया जाए, फिर हटाने की कार्रवाई हो।
महिलाओं ने डीएम के सामने अपने आशियाने बचाने की पीड़ा और चिंता जाहिर की।
इससे पहले भी निषाद परिवार जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं।
विकास परियोजना के बीच अब अयोध्या में विस्थापन और मानवीय संकट का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*