अब्दुल जब्बार
अयोध्या20अगस्त24*हिंदू इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित
छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता की सीओ ने दी जानकारी
भेलसर(अयोध्या)हिंदू इंटर कॉलेज रुदौली में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम अयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम ने छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस का काम समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना है और अपराधों को रोकना है। सीओ ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आईं छात्राओं को पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई।उन्हें 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,डायल112,पॉक्सो एक्ट,अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सीओ आशीष निगम ने छात्राओं को बताया कि अगर आपको कोई परेशान करता है तो खुद को सुरक्षित करें और 112 पर तत्काल काल करें। पुलिस तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंच जाएगी और सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग करती रहती है किसी तरह पुलिस तक पहुंचकर बताएं समस्या का तत्प्रता से समाधान किया जाएगा।
सीओ ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षा और जागरूकता के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया है।उन्होंने बताया कि अन्य विद्दालयों में इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित छात्राओं को जागरूक किया जाएगा।

More Stories
पटना 5 अप्रैल 26*🎶 “सुरीले परिवार का चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह भव्य रूप से सम्पन्न” 🎶*
प्रतापगढ़ 5 अप्रैल 26*कार टैंपो की टक्कर में महिला शिक्षक की मौत*
प्रतापगढ़5 अप्रैल 26*पीएम के बाद मृतक का शव पहुंचा घर, हृदय विदारक चीखों से मौजूद हुई लोगों की आँखें….