अयोध्या2नवम्बर25*समाजसेवी दानिश हुसैन के आवास पहुंचे बॉडी बिल्डिंग चैंपियन अदनान खान
भेलसर(अयोध्या)बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले अदनान खान ने शनिवार को समाजसेवी दानिश हुसैन के आवास इकराम मंजिल कोठी नेवरा पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान दोनों के बीच समाज में युवाओं की भूमिका,फिटनेस और सकारात्मक सोच पर विस्तार से बातचीत हुई।
समाजसेवी दानिश हुसैन ने अदनान खान की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र के युवा अदनान जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लें, जिन्होंने मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है।अदनान खान ने भी कहा कि दानिश हुसैन जैसे समाजसेवियों का मार्गदर्शन और सहयोग युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। मैं चाहता हूँ कि हमारे इलाके के अधिक से अधिक युवा खेल और फिटनेस की दिशा में आगे बढ़ें।
इस मौके पर पूर्व प्रधान इदरीश खां,पत्रकार मुदस्सिर हुसैन, सॉफ्ट वेयर इंजीनियर सुमित, इंजमाम हुसैन,बाबा इखलाक खां,अबू तालिब आदि ने अदनान खान का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 नवंबर26 *पूर्णिया में गरिमामय अंदाज में मना संविधान दिवस, न्यायालय में गूंजी प्रस्तावना*
पूर्णिया बिहार 26 नवंबर 26 *संविधान दिवस पर मुख्तारखाना में परिचर्चा आयोजित, अधिवक्ताओं ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प*
बांदा11नवंबर 26*बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान का जागरूकता अभियान*