March 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या2अक्टूबर24*रामजन्मभूमि थाना परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

अयोध्या2अक्टूबर24*रामजन्मभूमि थाना परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

अयोध्या2अक्टूबर24*रामजन्मभूमि थाना परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ आज मनाई गई। राम जन्मभूमि थाना अयोध्या परिसर में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। उनके चित्र पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने पुष्प अर्पित पर उन्हें नमन और याद किया गया। इसके साथ ही पुलिस जवानों ने सलामी भी दी। राष्ट्रगान का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष समाज सेवी राजेश महाराज उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा परमो धर्मा के पुजारी रहे। उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाया। देश को आजादी दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर श्री अयोध्या तीर्थ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है। उन्होंने हम सभी को सत्य अहिंसा का मार्ग प्रदान किया। हम सभी को उनके सपनों को साकार करना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्र के सफाई कर्मियों में पप्पू भारती सहित अन्य को अंग वस्त्र भेंट कर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडे और समाजसेवी राजेश महराज ने उनका स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान राम जन्म भूमि थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.