*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या18नवम्बर*बाइक विक्रम की टक्कर में महिला सहित तीन घायल*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के भेलसर चैराहा पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक भेलसर चौकी के राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तर ओर सर्विस रोड पर बाइक से तीन लोग जा रहे थे जिनकी इदगाह मस्जिद के निकट विक्रम से टक्कर हो गई।टक्कर में बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तीनो घायलों को बिना एम्बुलेंस का इंतजार किये तत्काल सरकारी पुलिस जीप से सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया बुधवार को लगभग चार बजे भेलसर चौराहा पर तीन लोग बाइक संख्या यूपी 41वी 1854 से जा रहे थे जिनकी विक्रम संख्या यूपी 42ए टी 8168 से टक्कर हो गई जिसमें रामलाल पुत्र राममिलन 32 वर्ष निवासी भेलसर व महिला तारादेवी पत्नी कालिका प्रसाद 60 वर्ष व समर बहादुर पुत्र श्री राम ग्राम सरैया सुल्तानपुर थाना मवई घायल गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस जीप से इलाज के लिए सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया है।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।