अब्दुल जब्बार
अयोध्या18जून25*रुदौली भेलसर मार्ग पर तहसील मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाये जाने की माँग
भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष व महामंत्री रविन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी रुदौली को पत्र लिखकर भेलसर रूदौली मार्ग पर तहसील परिसर के मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने जाने की माँग की है।
बार अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी व महामंत्री रविन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से पत्र में लिखा है कि रुदौली भेलसर मार्ग से तहसील परिसर में प्रवेश हेतु रास्ता बना है जिससे वादकारी, अधिवक्तागण एवं तहसील कालोनी में रहने वाले कर्मचारीगण भी आते जाते हैं भेलसर रुदौली मार्ग पर तीव्र से वाहन चलते है।इसके अलावा मोड़ के निकट ही टैक्सी स्टैंड भी है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है तहसील मोड़ के निकट स्पीड ब्रेकर बन जाने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया कि मांगपत्र पर कार्यवाही के लिए संबंधित को भेज दिया गया है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR