हरदोई18जून25*मौसमः बारिश के बाद उमस से बढ़ेगी परेशानीः फसलों पर मिला-जुला असर, गन्ने को फायदा; उर्द और मक्का को नुकसान
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक ✍️
मानसून की दस्तक से पहले ही बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से वातावरण में उमस बढ़ गई है। इससे बीमारियों के बढ़ने का खतरा है।
किसानों के लिए इस समय की बारिश मिले-जुले परिणाम लेकर आई है। गन्ने की फसल को इस बारिश से लाभ हुआ है। कुछ क्षेत्रों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। कहीं किसान अभी धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं।
हालांकि, उर्द और मक्का की कटाई चल रही फसलों को इस बारिश से नुकसान पहुंचा है। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं बढ़ी हुई उमस ने नई परेशानी खड़ी कर दी है।

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*