अयोध्या15/11/25*अतिक्रमण व पालीथिन मुक्त बनाने के लिए व्यापारियों संग बैठक
चित्र –
अयोध्या। रामनगरी को अतिक्रमण एवं पालीथिन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने व्यापारियों संग बैठक की।अयोध्या जोन कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जोनल अधिकारी अशोक गुप्त ने की।
बैठक में अयोध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्त, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, व्यापारी नेता अचल गुप्त, पूर्व पार्षद नंदलाल गुप्त, राकेश गुप्त, बैजनाथ गुप्त, सुरेश गुप्त आदि मौजूद थे। बैठक में आगामी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन एवं राम विवाह के मद्देनजर फुटपाथ पर अतिक्रमण को हटाने पर सहमति जताई गई। बैठक में तय किया गया कि पालीथीन पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन को लागू किया जाए।
तय किया गया कि बाइक रखकर फुटपाथ पर आवागमन में अवरोध एवं ठेले आदि का अतिक्रमण हटा लिया जाएगा।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया