April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या15मार्च24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

अयोध्या15मार्च24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

अयोध्या15मार्च24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

[15/03, 11:15 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के यूनिट रौजागांव ने 09-03-2024 तक खरीदे गन्ने का किया गन्ना मूल्य भुगतान

जिससे कृषकों में खुशी की लहर

भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 का दिनांक 09 मार्च 2024 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 11.00 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 15-03-2024 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है।चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में त्वारित गन्ना मूल्य भुगतान की योजना की जा रही है।
चीनी मिल के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने कृषको से अनुरोध किया है कि जिस क्षेत्र में प्रजाति को. 0238 में रेडरॉट का प्रकोप आ गया है उस क्षेत्र के किसान भाई अपने संबंधित मिल स्टाफ़ से मिल कर गन्ना बीज नर्सरी से कोo15023 गन्ना प्रजाति, कोo 0118 गन्ना एवं कोoलखo14201 प्रजाति का बीज बसंत कालीन गन्ना बुवाई के सुरक्षित करें।साथ ही साथ किसान भाई जिन खेतों में रेडरॉट का प्रकोप है उस खेत में पेड़ी गन्ना ना लें तथा उसमें फसल चक्र अपनाएं।इसी क्रम मे आगे बढ़ते हुए इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने किसानों से अपील की वे मिल को साफ-सुथरा, जड़, मिट्टी, अगोला, पत्ती व हरा जूना रहित ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।
इस मौके पर हरदयाल सिंह विभागाध्यक्ष (गन्ना) ने किसानों से अपील की है कि किसान भाई पर्ची का S.M.S. आने के बाद ही गन्ने की कटाई करें तथा अपना बेसिक कोटा बनाने हेतु अपनी ही पर्ची पर गन्ने की आपूर्ति करे, जिससे आगामी वर्ष में गन्ना आपूर्ति में कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही किसान भाई अपने मोबाइल इनबॉक्स समय-समय पर खाली किया करे साथ ही बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु गन्ना बीज सुरक्षित कर ले। जिससे बीज की समस्या न हो। साथ इस समय बसंतकालीन बुआई तेजी से हो रही हैं इसलिए किसान भाइयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक क्षेत्र में कोo15023,कोo0118 और कोo लखo14201 की बुआई करे।
[15/03, 11:15 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

आज ग्राम प्रधानों के चेहरों पर लौटेगी रौनक

मनरेगा का पैसा आज आने की उम्मीद

भेलसर(अयोध्या)करीब तीन महीने से परेशान ग्राम प्रधानों के चेहरों पर आज रौनक लौटने की उम्मीद है।तीन महीने से मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा था।मजदूरी न मिलने से तो कुछ गांव में मनरेगा का कार्य ठप हो गया था। कुछ गांव में तो इक्का दुक्का ही मजदूर काम कर रहे थे।मजदूर मनरेगा के कार्य करने को तैयार नहीं हो रहे थे।बकाया मजदूरी के लिये प्रधानों पर दबाव था।ऐसे में ग्राम प्रधान मानसिक रूप से तनाव में चल रहे थे।
मवई ब्लाक में मनरेगा का पैसा आने की उम्मीद है।कितना पैसा आयेगा यह नहीं पता है लेकिन मनरेगा का पैसा आने की पुष्टि खण्ड विकास अधिकारी मवई अनुपम वर्मा ने की है।बहर हाल आज प्रधानों के चेहरों पर मुस्कुराहट और चमक देखने को मिलेगी।
[15/03, 11:15 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

प्रधान के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

भेलसर(अयोध्या)रुदौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा खैरी के लगातार 3 पंचवर्षीय ग्राम प्रधान मो0 अहमद का असामयिक निधन हो जाने से गांव व आस पास क्षेत्रों मे मातम सा छा गया।ग्राम प्रधान की अचानक मृत्यु से रुदौली ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष,सदस्य व पंचायत सचिवो ने ब्लाक कार्यालय के सभागार में शोक संवेदना व्यक्त की। मृतक मो0 अहमद प्रधान खैरी गांव के कई पंचवर्षीय योजना से प्रधान रह चुके है।प्रधान का व्यक्तित्व काफ़ी मिलनसार व हंसमुख मिजाज का था जो आज हर वर्ग का व्यक्ति उनकी प्रशंशा कर रहा है उनके निधन की खबर मिलते ही पूर्व विधायक सै0 अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियाँ, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव युवा वरिष्ठ नेता मो अली, जिला पंचायत सदस्य असगर अली,शाह मसूद हयात ग़ज़ाली, मो0 अतीक़ खान,सै0 शाहिद हुसैन रुमी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य शहीम अहमद, सैय्यद रिजवान रसूल मियां, अबसार अहमद उर्फ मुशीर, मो नदीम खान, सीवन ग्राम प्रधान सिराज अहमद, प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह, सिठौली ग्राम प्रधान शिवशरन उर्फ पप्पू यादव, ग्राम प्रधान इचौलिया ग्राम प्रधान जंगबहादुर यादव सहित आदि ने शोक संवेदना व्यक्ति की।

Taza Khabar