अयोध्या14दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें
[14/12, 6:38 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद नगर निगम जुटा यात्रियों को ठंड से बचाने में, अयोध्या कैंट अयोध्या धाम में बनाए जा रहे हैं सात अस्थाई रैन बसेरे, 15 दिसंबर तक संचालित हो जाएंगे सभी रैन बसेरे, लगभग 500 यात्री कर सकेंगे रात्रि प्रवास, अयोध्या कैंट रोडवेज बस स्टेशन, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, बंधा तिराहा, राम कथा पार्क, पुराना सरयू पुल समेत सात जगहों पर बनाए जा रहे हैं अस्थाई रैन बसेरे, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है परमानेंट आश्रय गृह, जिसका नाम है निषाद राज गुहा आश्रय स्थल, इसमें 300 यात्री कर सकेंगे रात्रि प्रवास, इसके अलावा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड का भी बनाया गया है आश्रय स्थल,अयोध्या कैंट अयोध्या धाम के महत्वपूर्ण चौराहो पर नगर निगम कर रहा है अलाव की व्यवस्था, नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने अस्थाई रैन बसेरे का किया निरीक्षण।
[14/12, 6:38 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
लखनऊ।
असलहे के बल पर डॉक्टर को अगवा कर सात लाख रुपए वसूलने का मामला ।
एसटीएफ ने लखनऊ से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आरोपियों से 1 लाख 13 हजार रुपए, अर्टिगा कार बरामद
गोंडा के रामबाबू वर्मा,अमित कुमार, बस्ती के राजन कुमार,राज कुमार यादव गिरफ्तार।
पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के नाम पर 8 दिसंबर को डॉक्टर को अयोध्या हाईवे पर बुलाया गया था।
डॉक्टर को उसकी कार में ही अगवा किया गया था।
8 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर की रात तक डॉक्टर को अयोध्या ,गोंडा कार में घुमाते रहे आरोपी।
दो दिनों तक कार में घुमाते रहे अपहर्ता।
जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने ट्रांसफर कराए थे सात लाख रुपए।
10 दिसंबर की देर रात आरोपी डॉक्टर को वापस लखनऊ छोड़ गए।
चिनहट कमता के शंकरपुरी कॉलोनी निवासी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह को किया गया था अगवा।
[14/12, 6:38 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या के दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का किया उद्घाटन, सबसे ज्यादा मामले मोटर व्हीकल एक्ट के, बैंकों ने भी किया कई वादों का किया निस्तारण, सुलह समझौते के आधार पर बड़ौदा ग्रामीण बैंक ने लोन का कराया सेटलमेंट, पारिवारिक न्यायालय से सुलह समझौते के आधार पर 17 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी, 8 साल पुराने जमीनी विवाद का भी कराया गया निस्तारण।
[14/12, 6:38 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में बीकापुर कोतवाली पुलिस को मिली क्षतिग्रस्त तीन मोटरसाइकिल, घटनास्थल पर मारपीट की आशंका, कोतवाली बीकापुर के रुसिया माफी गांव के पास तमसा नदी के किनारे मिली मोटरसाइकिल, पुलिस जांच में जुटी।
[14/12, 6:38 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नेपाल आर्मी प्रमुख अशोक राज ने रामलला का किया दर्शन पूजन,राम लला के दर्शन पूजन के उपरांत अयोध्या से एयरपोर्ट के लिए हुए रवाना।
[14/12, 6:38 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे अयोध्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा भी रहे मौजूद, बूथ विजय ही चुनाव में विजय का मूल मंत्र,
मिल्कीपुर उपचुनाव की तैयारी को लेकर मंडल व शक्ति केंद्र के पदाधिकारी के संग की बैठक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मिल्कीपुर के पब्लिक स्कूल में पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, हर घर मतदाता से करें संपर्क, शक्ति केंद्र प्रवासी बूथ स्तर के कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुखों के साथ लगातार रहे संपर्क में, शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश, कमजोर बूथों पर ज्यादा करें मेहनत, हर बूथ पर पिछले चुनाव से अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य, बैठक करने से पहले महामंत्री धर्मपाल ने अयोध्या धाम पहुंचकर राम लला का किया दर्शन पूजन।
More Stories
रीवा मध्यप्रदेश14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा की कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण खबरें
रीवा14अक्टूबर25**₹600 की बेइज़्ज़ती — दिव्यांग दीपक गुप्ता का सवाल, मंत्री जी ज़रा अपने माता-पिता से पूछिए क्या इतने में जीवन चल सकता है?**
मथुरा14अक्टूबर25*जेल में बंद कैदियों द्वारा तैयार की जा रही है मोमबत्ती व दीपक*