अयोध्या14जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[14/06, 21:05] +91 87380 48060: बिग ब्रेकिंग
अयोध्या.
राम मंदिर में दान घोटाले का मामला, एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बीमार, जुकाम के साथ शुगर बढ़ने की शिकायत, वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा गए केरल, आँख चेकअप करवाने गए केरल, आज रात एसआईटी की टीम पहुंच सकती है अयोध्या, कल सुबह से शुरू होगी जांच प्रक्रिया.
[14/06, 21:23] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
*लगातार दूसरी बार कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर*
अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक रविवार को हाईवे स्थित त्रिमूर्ति होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संघ के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विकास सिंह को सर्वसम्मति से दोबारा उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का अध्यक्ष चुना गया। बृजेन्द्र प्रताप सिंह को महासचिव बनाया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक खेल कैलेंडर पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी स्टैंडिंग काउंसिल भारत सरकार श्रीनिवास राय की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में प्रदीप यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक परमेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि कबड्डी भारत की पारंपरिक और गौरवशाली खेल विरासत का प्रतीक है। संघ का प्रयास होगा कि प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस खेल को और अधिक बढ़ावा दिया जाए तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी खेल कैलेंडर के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए खेल के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
बैठक में विभिन्न जिलों के सचिव राकेश शर्मा, मो. अकरम, प्रभात पांडेय, कमलेश कुमार पांडेय, मया राय, शिवानंद सिंह, अजय शर्मा, आनंद नागर, बिहारी लाल, निशांत चौधरी, पुनीत तेवतिया, शिव सुंदर शुक्ला, रवि यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
[14/06, 21:25] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या.
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में राम मंदिर ट्रस्ट को कटघरे में खड़ा किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है।
सांसद ने मांग की कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित स्वतंत्र कमेटी से कराई जाए।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पहले राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर दिया जाए और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को हटाया जाए।
अवधेश प्रसाद के अनुसार, ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने इस पूरे मामले के खुलासे का श्रेय सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिया।
सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस प्रकरण को सार्वजनिक किया और जांच की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा और सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह केवल ट्रस्ट या प्रदेश का मामला नहीं, बल्कि भगवान राम और पूरे राष्ट्र की आस्था से जुड़ा विषय है।
उन्होंने दावा किया कि चढ़ावे की रकम गोबर और घूर गड्ढों में छिपाए जाने जैसी सूचनाएं सामने आ रही हैं तथा दोहराया कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होने पर ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 पूर्णिया में विकास और जनकल्याण योजनाओं की धीमी रफ्तार पर DM अंशुल कुमार सख्त
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया से 87 मुखिया हुए रवाना, बनारस में सीखेंगे “बेहतर पंचायत” का पाठ*
नई दिल्ली18अगस्त26*रामधन गबन मामले की SIT की रिपोर्ट साझा करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया।