अयोध्या13मई26*रुदौली में स्व गणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार
विधायक समेत जनप्रतिनिधियों की बनी आईडी
भेलसर(अयोध्या)नगर पालिका परिषद रुदौली के वार्ड अवंतीबाई में विधायक राम चंद्र यादव ने भारतीय जनगणना की स्व गणना अभियान को गति दी।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाने के लिए सटीक जनगणना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्व गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी आईडी बनवाकर प्रशासन का सहयोग करें। विधायक ने कहा कि तकनीक के माध्यम से होने वाली यह प्रक्रिया भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों में भी मददगार साबित होगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने भी लोगों से स्व गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।उन्होंने कहा कि यह अभियान जनहित से जुड़ा है और हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।आयोजित कार्यक्रम में मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने स्व गणना आईडी बनाई।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, जनगणना लिपिक राम सुरेश, सुपरवाइजर महेंद्र सिंह, लेखपाल प्रशांत कुमार व कैलाश नाथ, ऑपरेटर रवि विश्वकर्मा और विकास मिश्रा समेत काफी लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*
लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*