अब्दुल जब्बार
अयोध्या13अप्रैल24*चोरी के ट्रैक्टर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
भेलसर(अयोध्या)रूदौली सर्किल के थाना बाबा बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाण्डेय का पुरवा गणेश पुर रोड के किनारे स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी का एक ट्रेक्टर बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार सीओ सर्किल रूदौली के थाना बाबा बाजार पुलिस अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त पांडेय का पुरवा स्थित गणेशपुर रोड के किनारे सरकारी ट्यूबवेल के पास खड़ा है।मुखबिर द्वारा सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक देवेंद्र नाथ राय चौकी प्रभारी सैदपुर,उप निरीक्षक दिवाकर चौकी प्रभारी मां कामाख्या, कां0 अमित गुप्ता,आकाश गुप्ता के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर पाटन दीन पुत्र कालीचरण 28 वर्ष निवासी ग्राम बिडहारभारी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से एक चोरी का ट्रैक्टर वाहन संख्या यूपी 42 बीबी 8249 भी बरामद किया गया।उपनिरीक्षक देवेन्द्र नाथ राय ने बताया कि की गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
बंगलौर २२ अप्रैल २०२६ * एसआईआर विरोधी सम्मेलन ,कर्नाटक मतदान संशोधन से एक भी योग्य मतदाता के वंचित रहने को बर्दाश्त नहीं करेगा।
आगरा 22 अप्रैल २०२६ * आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है
लखीमपुर खीरी 22 अप्रैल 26*लखीमपुर नगर में महिलाओं और युवतियों ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया,