अयोध्या13अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें….
अयोध्या।
रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम गेरौंढा में लाइनमैंन मुस्तकीम की 11000 की लाइन से लगे विध्युत स्पर्शाघात से हुई मौत पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व रुदौली विधान सभा क्षेत्र के नेता एहसान मो.अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने घर पहुँच कर शोकाकुल परिजनों से भेट की व आर्थिक मदद प्रदान की।
चौधरी शहरयार ने पीड़ित के परिजनों व उसके छोटे बच्चों से मिल कर घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा की कर्मचारी की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई है।साथ ही पीड़ित के गरीब परिवार को 50 लाख का मुआवज़ा व पत्नी को योगता अनुसार नौकरी देने की माँग की।
चौधरी शहरयार ने आर्थिक मदद करते हुए इस गरीब परिवार के हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही।
इस अवसर पर यसिर कलीम,पूर्व सभासद मो.इद्रीस,मो.समिउल्लाह,अनस,आरिफ़ आदि मौजूद थे।
[8/13, 7:22 PM] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह पहुंची अयोध्या। सर्किट हाउस में पत्रकारों से की बातचीत। दिल्ली के मस्जिद में सांसद डिंपल यादव की अपमान पर बोली बबीता सिंह। कहा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले या ना बोले महिला होने के नाते डिंपल यादव को जरूर बोलना चाहिए था। लेकिन वह भी चुप रही। वह महिला है सांसद है और उनका अच्छा बैकग्राउंड है फिर भी वह चुप रही। मैं महिला के साथ ऐसी हरकत की निंदा करती हूं। महिलाओं के अधिकार पर बोली बबीता सिंह। कहा महिलाओं को जागरूक होना चाहिए उनको शिक्षित होना चाहिए ताकि वह अपने अधिकारों के बारे में जान सके। आज जब महिला शिक्षित होगी तभी जागरूक होगी।
[8/13, 7:22 PM] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
तांत्रिक की हत्या के आरोपी रोहित चौरसिया की जमानत अर्जी खारिज, एडीजे तृतीय कोर्ट से हुई खारिज, 6 अप्रैल 2025 को हुई थी तांत्रिक की हत्या, थाना इनायतनगर के बिशनपुर डोभीयारा में हुई थी हत्या, मंदिर में मिला था रक्त रंजित शव।
[8/13, 7:23 PM] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एसएसपी का हंटर जारी। काम में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता और आम जनता में पुलिस की छवि धूमिल करने के संबंध में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मोहन लाल को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित। विभागीय जांच के दिए आदेश।
More Stories
लखनऊ : 14 अगस्त, 2025*मुख्यमंत्री योगीजी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मथुरा15अगस्त2025 देश की आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
मथुरा15अगस्त25*कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, माधवकुंज, मथुरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*