अब्दुल जब्बार
अयोध्या13अक्टूबर24*मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा वातावरण
गाजे-बाजे के साथ घाटों पर पहुंची माता की प्रतिमाएं!
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के पतित पावनी कल्याणी नदी के घाटों पर बडे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन देर शाम तक विभिन्न घाटो पर मूर्ति विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।घाटों पर विधि विधान पूर्वक पूजा आरती के उपरांत विसर्जन हुआ। मां के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।रेछ घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के समय पुलिस व प्रसाशन चाक चौबंद दिखा।देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार जारी रहा।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर रूदौली के द्वारा किया गया माँ दुर्गा प्रतिमा पर पुष्प वर्षा व भव्य स्वागत
विधान सभा रुदौली में प्रतिमा विसर्जन व दशहरा पर निकली भगवान श्री राम की शोभायात्रा का भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर रूदौली के द्वारा समिति के अध्यक्ष व रामलीला समिति के कार्यकर्ता को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक कुमार वैश्य व उनकी टीम के द्वारा अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया साथ ही मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिमा व मां के भक्तों पर पुष्प वर्षा किया व साथ ही जलपान का आयोजन किया गया ज्ञातव्य हो की रुदौली नगर पालिका के क्षेत्र में रूदौली विधानसभा की लगभग दो दर्जन मूर्तियां व दो रामलीला की रथ यात्रा निकलती है इस मौके पर नगर पालिका रुदौली के मोहल्ला नवाबबाजार में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नगर संगठन के द्वारा पुष्प वर्ष व जल पान की व्यवस्था किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष एडवोकेट विवेक कुमार वैश्य,नगर महामंत्री राजकुमार लोधी,नगर मंत्री शिवा राठौर,नगर मंत्री मयंक धवन,मीडिया प्रभारी रामजीत लोधी, नगर नगर उपाध्यक्ष रवि यज्ञसैनी,उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता बंटू, साथ ही भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,सभासद कुलदीप सोनकर, सभासद लालचंद लोधी,सभासद महेश कश्यप,पूर्व नगर अध्यक्ष सत्येंद्र शास्त्री ,राजेश वैश्य, आलोक कुमार वैश्य, भाजपा युवा मोर्चा नगर महामंत्री मनीष चौरसिया, एडवोकेट अभय वैश्य, श्री चंद्रदेव रामलीला समिति के अध्यक्ष लाल जी आर्य, महामंत्री बृजेश वैश्य, सहित भक्त लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 17 नवम्बर 26*SIR-2026 की फाइनल लिस्ट में आपका नाम आ जाने के बाद भी आपका नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है।
गोरखपुर 17 नवम्बर 26*महिलाओं की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी का आधुनिक तकनीक से उपचार, डॉ. रितेश सिंह ने की विशेष रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
मुजफ्फरनगर 17 नवम्बर 26*समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह*