Report- Vasudev Yadav, Place- Ayodhya
Mo 9455572878
अयोध्या12जुलाई24*3साल का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां,
Anchor- जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने अपने तीन साल के कार्यकाल को सकुशल पुरा करने पर सभी जिला पंचायत सदस्यों, अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। तीन वर्ष पूरे होने पर आज सर्किट हॉउस में आहुति पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता के कार्यों में से ग्रामीण मार्गों के मरम्मत / गड्ढ़ा मुक्ति के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में 35.750 किमी0 तथा कुल तीन वर्षों में 77.877 किमी० सड़कों का नवीनीकरण कार्य किया गया। ग्रामीण मार्गों पर वर्ष 2023-24 में 2.620 किमी0 तथा कुल तीन वर्षों में 16.52 किमी० सड़कों का नवनिर्माण (पेटिंग) कार्य हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2023-24 में 9.061 किमी० सी०सी० रोड तथा कुल तीन वर्षों में 19.881 किमी० सड़कों पर सी०सी० रोड का निर्माण हुआ, इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2023-24 में 20.686 किमी० खड़ंजा रोड तथा कुल तीन वर्षों में 45.546 किमी0 सड़कों पर खड़ंजा रोड का निर्माण हुआ। ग्रामीण क्षेत्रो में जल निकासी के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 में 9.747 किमी० आर०सी०सी० नाला एवं कुल तीन वर्षों में 23.054 किमी० आर०सी०सी० नालों का निर्माण कराकर जनता जर्नादन को अर्पित की जा चुकी है। जल संरक्षण के उद्देश्य की पूर्ति हेतु अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्रो के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए 5807 एल०ई०डी० लाइटों को लगवाया जा चुका है तथा और लाइटें लगवाये जाने का काम हो रहा है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जन सहयोग से अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के कर कमलों द्वारा अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या की अध्यक्षता में किया गया तथा पार्कों का सौन्दर्याकरण भी कराया गया। उन्होंने अपने 3 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। इस पत्रकार वार्ता के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी अलोक सिंह रोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अंकुर सिंह का बुके देकर व अंग वस्त्र जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सम्मानित किया गया।
Visual
Byte- रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या
More Stories
जोधपुर13jun25*शहर की प्राचीन तापी बावड़ी का कार्य रोकने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।
हरिद्वार13जून25*भाकियू के त्रिदिवसीय चिन्तन शिविर के आज समापन दिवस के बीच नगर मजिस्ट्रेट को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
पूर्णिया बिहार12जून25*बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन,नौकरी दो या सत्ता छोड़ो : विधायक आफाक आलम