अब्दुल जब्बार
अयोध्या11सितम्बर25*बीबीपुर में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा
भेलसर(अयोध्या)विकास खंड मवई के ग्राम पंचायत बीबीपुर में अक्टूबर 2020 में बना सामुदायिक शौचालय उपेक्षा का शिकार हो गया है। खुले में शौच को रोकने के लिए बनाया गया यह शौचालय आज तक इस्तेमाल नहीं किया गया है।शौचालय की स्थिति दयनीय है। यहां न पानी की व्यवस्था है और न बिजली की। टाइल्स और टोंटी टूटे पड़े हैं। पूरे शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सरकार हर महीने शौचालय की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए 9,000 रुपए का बजट देती है। इसके लिए एक केयरटेकर भी नियुक्त किया गया है। लेकिन यह राशि कहां खर्च हो रही है, यह जांच का विषय है।
ग्रामीणों श्याम वर्मा, फुरकान अहमद, पतिराम और अब्दुल मुत्तलिब का कहना है कि शौचालय बनने के बाद से आज तक चालू नही हो सका है, वंही आजतक कोई भी ब्लॉक कर्मचारी इसका निरीक्षण करने नहीं आया।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की लापरवाही के कारण यह शौचालय जर्जर हो गया है।मवई की खंड विकास अधिकारी भावना यादव ने कहा है कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है।वहां एडीओ पंचायत को भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….