अब्दुल जब्बार
अयोध्या11सितम्बर25*तीन माह बाद रुदौली विनियमित क्षेत्र के लिए अवर अभियंता किए गए नामित
भेलसर(अयोध्या)विनियमित क्षेत्र रूदौली के अवर अभियंता विपिन कुमार वर्मा के सेवा निरवृत होने से पिछले 3 माह से रिक्त अवर अभियंता के पद पर जिलाधिकारी ने निर्माण खण्ड-4, लोक निर्माण विभाग अयोध्या के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार को नामित किया है।
जिलाधिकारी निखिल टीका राम फुंडे ने आदेश जारी कर रुदौली तहसील के विनियमित क्षेत्र से जुड़े मानचित्र स्वीकृति कार्य हेतु नए अवर अभियंता निर्माण खण्ड-4, लोक निर्माण विभाग अयोध्या के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार को को नियुक्त किया है।एसडीएम रुदौली विकास धर दूबे ने अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि रुदौली क्षेत्र में लगभग 22 ग्रामसभाएँ विनियमित क्षेत्र के अन्तर्गत आती है,जहाँ भवन मानचित्र स्वीकृति का कार्य प्रभावित हो रहा है। अब तक यह कार्य अवर अभियंता विपिन वर्मा (जनपद बाराबंकी) के जिम्मे था जो जून 2025 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।उपजिलाधिकारी के पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण खण्ड-4, लोक निर्माण विभाग अयोध्या के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए इन्हें रुदौली के विनियमित क्षेत्र का अवर अभियंता नामित किया है।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,