अयोध्या11मार्च24*पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पत्रकारों ने भरी हुकार
तहसील इकाई मिल्कीपुर ने प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौपा ।
अयोध्या । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की तहसील इकाई मिल्कीपुर में 11 मार्च सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर पत्रकार हितों की सुरक्षा सहित आठ सूत्रीयप्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह को तहसील अध्यक्ष ओंकार मिश्रा जिला मुख्य महासचिव उमाशंकर मिश्रा जिला कार्यालय सचिव रमेश चंद्र पांडे की अगुवाई में दिया गया।
तहसील अध्यक्ष अपनी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय के निर्देश पर पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए इस मांग पत्र में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आधिमान्ता के लिए बनाई गई नियमावली में एकरूपता बनाए जाने की व्यवस्था पूरे देश में समान रूप से लागू होनी चाहिए ।.तथा पूरे देश के पत्रकारों एवं उनके परिवार के सदस्यों के इलाज की समुचित व्यवस्था सरकार द्वारा मुफ्त किया जाना चाहिए ।एवं देश के पत्रकारों व उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करना चाहिए ।आए दिन हो रहे पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि को रोकने के लिए सदन में कानून बनाकर कारगर उपाय किया जाए ।50 वर्ष पूर्ण कर चुके पत्रकारों को ₹30000 मानदेय की व्यवस्था बनाई जाए ।परंतु इसमें मान्यता प्राप्त तथा स्वतंत्र पत्रकार जो बीस वर्ष तक पत्रकारिता में रहे हो उन्हें शामिल किया जाए ।मान्यता प्राप्त की बाध्यता को हटाया जाए जिससे सभी पत्रकारों को इसका लाभ मिल सके देश के टोल प्लाजा पर पत्रकारों से टोल टैक्स ना लिया जाए ।ज्ञापन देने वाले में तहसील मुख्य महासचिव कृष्ण कुमार सिंह तहसील संयुक्त सचिव रमेश यादव ध्रुव शुक्ल अयोध्या प्रसाद राणा संगठन सचिव पंकज मिश्राआदि शामिल रहे।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश
मथुरा 2 मार्च 26*होली मे हुडदंग मचाने वाले 17 उपद्रवियों का शांति भंग मे किया गया चालान