अयोध्या11मई26*अयोध्या में बन रहे 300 शैय्या वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का डीएम ने निरीक्षण किया।
अयोध्या*निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और इंजीनियर भी मौजूद रहे।
डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों से अपडेट लिया।
अस्पताल का निर्माण अयोध्या कैंट क्षेत्र में रामपथ पर कराया जा रहा है।
परियोजना पर कुल 163.71 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।
अस्पताल का निर्माण पुराने सीतापुर आंख अस्पताल की जगह ईपीसी मोड पर हो रहा है।
सात मंजिला अस्पताल में ओपीडी, जनरल वार्ड, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं होंगी।
अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं सहित सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा भी विकसित की जाएगी।
अस्पताल बनने के बाद अयोध्या और आसपास के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

More Stories
लखनऊ९ जून २०२६ * पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट
कानपूर नगर ९ जून २०२६ * गाटा संख्या 709 में करोड़ों की जमीन पर बड़ा खेल? किसान ने लगाया फर्जी आदेश और अभिलेखों में हेरफेर कर पैतृक भूमि को आमीन प्रदीप कुमार द्वारा हड़पने की साजिश का बड़ा आरोप
सुलतानपुर9जून 2026*यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण ।