अब्दुल जब्बार
अयोध्या11फरवरी24*न ट्री गार्ड बना और न कराया गया वृक्षारोपण
14 वें वित्त से निकाल लिए साढ़े सात लाख रुपये
ग्राम पंचायत सदस्य ने डीएम से की शिकायत
भेलसर(अयोध्या)विकास खंड रुदौली के ग्राम पंचायत मीनापुर फगौली कुर्मियांन में न ट्री गार्ड बना और न ही वृक्षारोपण हुआ और ग्राम पंचायत के 14 वें वित्त से साढे सात लाख रुपए खारिज भी हो गए।यह मामला है विकास खण्ड रूदौली के ग्राम पंचायत फगौली कुर्मियान का है।गांव निवासी ग्राम पंचायत सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर धन के रिकवरी कराएं जाने की मांग की है।
हरिमोहन मिश्रा ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा मलिहाबाद के ठेकेदार से ग्राम सभा में वृक्षारोपण के लिए पौधे खरीदे गए तथा एक भट्ठे से ट्री गार्ड बनाने के लिए ईंटों की भी खरीद की गई है लेकिन मौके पर पूरी ग्राम पंचायत में न तो कहीं पर वृक्षारोपण हुआ और न ही कहीं ट्री गार्ड ही बने हैं।इतना ही नहीं गांव के मुंशीलाल व रामनरेश के खेत में वृक्षारोपण कराया जाना बताया गया है।जिनके पास एक बिस्सा भी भूमि नहीं है।इसी प्रकार ग्राम पंचायत हलीमनगर,रहीमगंज अख्तियारपुर,सहबाजपुर,ममरेजनगर सहित विकास खंड की अधिकांश ग्राम पंचायत इसी प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त है कई ऐसी ग्राम पंचायतें हैं,जहां पर वृक्षारोपण तो नहीं किया गया परन्तु वृक्षारोपण के नाम पर राज्य वित्त आयोग मद से लाखों रुपए निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत सौरभ गुप्ता ने बताया कि कौन-कौन से ग्राम पंचायत ने वृक्षारोपण के नाम पर धन निकाला है और मौके पर वृक्षारोपण नहीं कराया गया है इन सब की जांच करा कर कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*