🚨 ब्रेकिंग:
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
अयोध्या।
रामनगरी में जमीन हड़पने का बड़ा खेल सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने गैंग के साथ मिलकर ऐसा जाल बुना कि असली मालिक की जमीन ही हड़प ली गई। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे आखिरकार ‘फर्जीवाड़े की मास्टरमाइंड’ बेनकाब हो गई।
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्ता संगीता को रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ फर्जी दस्तावेज तैयार किए, बल्कि अपनी पहचान बदलकर पूरा खेल रचा।
🔴 ऐसे रचा गया पूरा षड़यंत्र:
संगीता ने खुद को “रानी पत्नी रविंद्र कुमार” बताकर आधार कार्ड में बदलाव कराया। इसके बाद मृतका का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया और लखनऊ के उपनिबंधक कार्यालय में फर्जी मुख्तारनामा तैयार कराया गया। इसी कूटरचित दस्तावेज के दम पर तहसील सदर में मुकदमा दाखिल कर वादी अरुण कुमार की जमीन अपने नाम करा ली गई।
🔴 पुलिस की जांच में खुली पोल:
मामला सामने आने पर वादी ने मुकदमा दर्ज कराया। गहन विवेचना में साजिश की परतें खुलती गईं और आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया।
🔴 कौन-कौन शामिल:
इस पूरे खेल में आरोपी के अन्य साथी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
👮♂️ पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी:
निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक पूजा राज व हेड कांस्टेबल विशाल कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
⚠️ कड़ा संदेश:
अयोध्या पुलिस का साफ संदेश—
“जमीन हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा!”
👉 फिलहाल आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है और पूरे गिरोह की तलाश जारी है।

More Stories
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली20 अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*