लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सटन वार्ड सीट से चुनाव लड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की।
रुख्सार हसन असकरी को कुल 1593 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार को महज 448 वोट ही मिल सके। उनकी इस बड़ी जीत को क्षेत्र में उनके सामाजिक कार्यों और लोकप्रियता का परिणाम माना जा रहा है।
लखनऊ में पली-बढ़ीं रुख्सार ने ला मार्टिनियर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। पढ़ाई के साथ-साथ वे खेलों में भी आगे रहीं और स्विमिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। करीब 13 साल पहले वह लंदन चली गईं, जहां उन्होंने बैरिस्टर की डिग्री हासिल कर लॉ फर्म में सेवाएं दीं।
करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी जॉइन की और लगातार सामाजिक मुद्दों पर काम किया। उनके सक्रिय कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, जिस पर उन्होंने खरा उतरते हुए बड़ी जीत हासिल की।
डॉ हसन की भांजी रुख्सार की इस सफलता पर लखनऊ में खुशी का माहौल है और लोग इसे शहर के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*