*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व सतीश यादव की रिपोर्ट*
अयोध्या10नबम्बर*राम लीला में सीता स्वयंवर का मंचन*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधसनसभा के ग्राम पंचायत जलीलपुर में आयोजित रामलीला मंचन में भगवान राम और सीता का विवाह धूमधाम से हुआ।
लीला का शुभारंभ राम और लक्ष्मण द्वारा ताड़िका,सुबाहु के वध और मारीच के मौके से भाग जाने से शुरू हुआ इसके बाद जनकपुर के राजा जनक द्वारा अपनी पुत्री सीता के विवाह हेतु स्वयंवर रखा गया।जिसमें भगवान शिव के पुराने धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी गई।सीता के स्वयंवर में भगवान राम भी अपने गुरु विश्वामित्र व लक्ष्मण के साथ पहुंचे।सीता स्वयंवर की खबर सुनकर रावण भी स्वयंवर में पहुंचता है और इससे पहले कि वह धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाए उसकी बहन कुंभनसी के अपरहण की आकाशवाणी से वह स्वयंवर से खाली हाथ ही लौट जाता है।इसके बाद छबी राजा सहित अनेक राजाओं की हास्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।सभी राजाओं के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने में असफलता के बाद राजा जनक बेहद खेद जताते हैं।जिसके बाद लक्ष्मण राजा जनक पर बेहद क्रोधित होते हैं।जिसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान राम के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट जाता है और सीता राम को वर लेती हैं।इस मौके पर श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार वैश्य,लीला संरक्षक राम सागर,लीला संचालक रमेश कुमार,रवि प्रजापति,मनीष राजपूत,अजय यादव,तिलकराम,राम नेवल,भोला राजपूत,संजय यादव,सतीश यादव,शुभम यादव, आदि लोग मौजूद थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*