अब्दुल जब्बार
अयोध्या10दिसम्बर*जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करते है 130 बच्चे
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेलसर का है मामला
भेलसर(अयोध्या)रूदौली शिक्षा क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेलसर में 130 बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण कर रहे है।स्कूल के भवन की छत इतनी जर्जर है कि छत का प्लास्टर टूट टूट कर नीचे गिरता रहता है जिससे आये दिन स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे चोटहिल हो जाते है।
स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका इस्मत फातिमा ने बताया कि स्कूल की छत काफी जर्जर है।बरसात के दिनों में पूरी छत पानी से टपक रही थी।सिर छिपाने के साथ साथ बच्चों को बचाना मुश्किल हो रहा है।वही हाल इस समय भी है भवन की छत व छज्जा कब गिर जाए कहना मुश्किल है।अगर स्कूल समय मे कोई छत व छ ज्जा गिरा तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान मोहम्मद अलीम ने बताया कि स्कूल की छत कई साल से जर्जर है सिर्फ रिपेयर करके काम चलाया जा रहा था अब तो गाड़ी की धमक से छत हिलती है।छत व छज्जे का मसाला इतना घटिया है कि उसे छूने से ही मशाला भरभराकर गिरने लगता है जिससे बच्चों की जान का खतरा बना रहता है।इस सम्बंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी रूदौली पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की तरफ से इस मामले में कोई पत्र आता है तो उसकी जांच कराकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें