August 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या1अगस्त26*प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रिया जिला अध्यक्ष और डॉ.रमेश बने जिला मंत्री*

अयोध्या1अगस्त26*प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रिया जिला अध्यक्ष और डॉ.रमेश बने जिला मंत्री*

अयोध्या1अगस्त26*प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रिया जिला अध्यक्ष और डॉ.रमेश बने जिला मंत्री*

अयोध्या*उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह को जिला अध्यक्ष जबकि राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला के प्रधानाचार्य डॉ.रमेश कुमार मिश्रा को जिला मंत्री चुन लिया गया।
यह निर्णय शनिवार को शहर के मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित परिषद की आमसभा बैठक में लिया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी जबकि जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरईपारा मया के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी को मनोनीत किया गया है। एमएलएमएल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उदय भान सिंह जिला कोषाध्यक्ष और साहबदीन सीताराम स्कूल की प्रधानाचार्या ममता निषाद आय- व्यय निरीक्षक के पद का दायित्व संभालेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में तीन महिला उपाध्यक्ष सहित दस उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर जिले के कई विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्वाचित घोषित किए गए।

प्रधानाचार्यों की समस्या और उसके निदान पर विमर्श

प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मणि शंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंत्री राम प्रिया शरण सिंह ने पिछली कार्यवाही सभी के समक्ष रखी। जिसका सदन ने सर्वसम्मत से अनुमोदन कर दिया। इसके बाद प्रधानाचार्य की समस्याओं और उसके निदान पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि यदि शिक्षा अधिकारियों द्वारा समस्याओं का सम्यक निस्तारण नहीं किया गया तो परिषद आंदोलन को बाध्य होगा। प्रधानाचार्य परिषद जल्द ही प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें भी समस्याओं से अवगत कराएगा।

तदर्थ प्रधानाचार्यों के विनियमितिकरण पर विस्तार से हुई चर्चा

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मणि शंकर तिवारी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश के सभी तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण और विनियमितीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ.तिवारी ने इस संबंध में परिषद की ओर से किए जा रहे क्रियान्वयन के बारे में भी बताया। जिस पर सदन ने सकारात्मक निर्णय लिया और सुझाव साझा किए। प्रधानाचार्य परिषद में सदस्य संख्या बढ़ाई का भी सुझाव सामने आया। आम सभा ने निर्णय लिया की सदस्यता बढ़ाने के लिए परिषद की ओर से अभियान चलाया जाएगा। आम सभा बैठक का संचालन मंत्री राम प्रिया शरण सिंह ने किया। बैठक में परिषद के संरक्षक डॉ.राम सुरेश मिश्रा, डॉ.शिव कुमार मिश्रा सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।