अयोध्या1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग
अयोध्या।
सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल अयोध्या पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए संगठन की समीक्षा की जा रही है।
कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी सक्रियता और संगठन की स्थिति का आकलन किया जाएगा।
पल्लवी पटेल ने कहा कि जहां संगठन में “नट-बोल्ट ढीले” हैं, उन्हें समय रहते “टाइट” किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारी को लेकर जमीनी स्तर पर लगातार संवाद जरूरी है।
संसद के बाहर सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है, जहां हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चढ़ावे की चोरी का मामला नहीं है।
उनके अनुसार आम जनता के अधिकारों और नौकरियों की भी “चोरी” हो रही है, जिन पर भी संसद में चर्चा आवश्यक है।
पल्लवी पटेल ने कहा कि जनता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में गंभीरता से उठाया जाना चाहिए।
[01/08, 16:17] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
*साधु-संतों के वेश में संसद के बाहर प्रदर्शन पर कानूनी घेराबंदी, भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने भेजा विधिक नोटिस; माफी नहीं तो मानहानि सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी*
अयोध्या। संसद भवन के समक्ष राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर साधु-संतों का वेश धारण कर किए गए राजनीतिक प्रदर्शन के विरुद्ध अब कानूनी मोर्चा खुल गया है। भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव तथा सांसद अवधेश प्रसाद को विस्तृत विधिक नोटिस एवं सार्वजनिक आपत्ति-पत्र भेजते हुए आरोप लगाया है कि इस कृत्य से सनातन धर्म, साधु-संत परंपरा और करोड़ों रामभक्तों की धार्मिक भावनाओं का गंभीर अपमान हुआ है।
विधिक नोटिस में कहा गया है कि साधु-संतों का स्वरूप भारतीय संस्कृति में तप, त्याग, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का सर्वोच्च प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्वरूप का राजनीतिक प्रदर्शन, प्रचार अथवा आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बनाना धार्मिक आस्था के साथ अस्वीकार्य खिलवाड़ है। नोटिस में इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रतिकूल बताया गया है।
नोटिस के माध्यम से राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद से बिना शर्त सार्वजनिक माफी, अपने कृत्य पर स्पष्ट खेद व्यक्त करने तथा भविष्य में धार्मिक वेशभूषा और संत परंपरा का राजनीतिक उपयोग न करने का लिखित आश्वासन देने की मांग की गई है।
डॉ. रजनीश सिंह ने कहा, “अयोध्या किसी व्यक्ति, परिवार, राजनीतिक दल या संगठन की बपौती नहीं है। अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन नगरी है और इसकी मर्यादा पर आघात करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर आघात है। लोकतंत्र के नाम पर संतों की पवित्र परंपरा का राजनीतिक उपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन धर्म, संत परंपरा और आस्था को राजनीतिक हथियार बनाना देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ अन्याय है। जो भी व्यक्ति धार्मिक प्रतीकों का दुरुपयोग कर समाज को भड़काने या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कानून के तहत उपलब्ध सभी वैधानिक और संवैधानिक उपाय अपनाए जाएंगे।
विधिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में मानहानि, क्षतिपूर्ति तथा अन्य उपलब्ध कानूनी कार्यवाहियां प्रारंभ की जाएंगी।
डॉ. रजनीश सिंह ने कहा कि “सनातन परंपरा, साधु-संतों की गरिमा और प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या का सम्मान किसी राजनीतिक एजेंडे से ऊपर है। इसकी गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को कानून के दायरे में जवाब देना होगा। आस्था का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
[01/08, 16:17] +91 87380 48060: बिग ब्रेकिंग
बरामद पर्ची पर लिखा बम बनाने की विधि, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट
अयोध्या।
अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के पास से बम बनाने संबंध काफी जानकारी वाली पर्ची मिलने के बाद मामले की जांच शुरू, मेडिकल कॉलेज का मुस्लिम छात्र पकड़ा गया, बलरामपुर का रहने वाला है मुस्लिम छात्र,मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष का हैं छात्र, रात में लैब में लगी थी ड्यूटी, इस दौरान बरामद हुई परची कथित तौर पर बम बनाने की विधि आकार और तीव्रता से संबंधित विवरण लिखा हुआ, पुलिस संदिग्ध छात्र से कर रही पूछताछ।
[01/08, 16:17] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने सांसद पप्पू यादव का फूंका पोस्टर,
राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में संसद भवन के सामने किए गए प्रदर्शन को लेकर नाराज है महंत परमहंस दास
भगवाधारी के वेष में पप्पू यादव ने किया था चोरी कांड का प्रदर्शन
प्रदर्शन में शामिल सांसद अवधेश प्रसाद, राहुल गांधी सहित अन्य लोगों की सदस्यता हो समाप्त – परमहंस दास
[01/08, 16:17] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद मीडिया से विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बातचीत की।
संसद भवन के बाहर कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संतों के त्याग, तपस्या और आशीर्वाद पर आधारित है।
संतों का छद्म वेश धारण करना किसी भी स्थिति में उचित और स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि वेश हटने पर वास्तविकता सामने आ गई और पूरा देश उसे जानता है।
महाना ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने स्वयं अपनी मानसिकता उजागर कर दी है।
उन्होंने इसे संत समाज का अपमान और भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात बताया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा कि SIT जांच कर रही है,
मुख्यमंत्री स्वयं निगरानी कर रहे हैं और जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

More Stories
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 1 अगस्त 26*2011 में हुई थी शादी,अब छह बच्चों के साथ पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा मजदूर*
लखनऊ1अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*