अयोध्या09दिसम्बर*लापता बालक को खोजकर परिजनों को पुलिस ने सौपा*
*चरवा कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के पूरब थोक निवासी एक बालक के गायब होने की सूचना पर सक्रिय हुई चरवा पुलिस ने बालक को खोजकर उसके परिजनों को सौप दिया है परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है
जानकारी के मुताबिक बुलबुल पुत्र पप्पू 8 वर्ष निवासी चरवा पूरब थोक बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे अपने घर से निकला था। घर के लोगो ने बताया कि इसकी मां मीना दोपहर में ही अपनी बिटिया के यहां जाने के लिए निकली थी , संभवतः बुलबुल अपनी मां का पीछा करते हुए जाने की जिद कर रहा था। कुछ दूर जाने पर जब मां ने देखा कि बेटा बुलबुल उसके पीछे पीछे आ रहा है। तो मां ने डांट कर उसे घर वापस घर भेज दिया मगर बावजूद इसके भी वह घर नहीं आया और रास्ते में कहीं भटक गया।
काफी रात होने पर भी जब बुलबुल घर वापस नहीं आया तो परिजन चिंतित हो कर उसकी खोज मे लग गए परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गयी अंततः पुलिस की मुस्तैदी की वजह से बुलबुल को सुरक्षित खोजकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया परिजनों ने बालक को खोजने के लिए चरवा इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ,चौकी प्रभारी म्हगॉवव वा उनके टीम को दिल से धन्यवाद दिया है

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है