September 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या08अप्रैल24*गणेशपुर के जंगल में लग लगने से हजारों की वन संपदा नष्ट 

अयोध्या08अप्रैल24*गणेशपुर के जंगल में लग लगने से हजारों की वन संपदा नष्ट 

अब्दुल जब्बार

अयोध्या08अप्रैल24*गणेशपुर के जंगल में लग लगने से हजारों की वन संपदा नष्ट 

भेलसर(अयोध्या)बाबाबाज़ार थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव के निकट जंगल में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई।इस भीषण अग्निकांड मे सागौन,शीशम सहित कई दर्जन वेशकीमती पेड़ आग की भेंट चढ़ गये।आग से कई वन्य जीव भी झुलस गये। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते के साथ ही पुलिस को दी।अग्निकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ रूदौली आशीष निगम,बाबा बाजार थाना प्रभारी राजेश सिंह,सैदपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र नाथ राय व् कामाख्या धाम चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।वहीं वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते नजर आये।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व नगर पंचायत के दो टैंकर के साथ आये कर्मियों की घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस अग्निकांड मे लगभग बीस बीघा के क्षेत्र फल मे लगे पेड़ पूरी तरह से झुुलस गये।इस अग्निकांड मे कई वन्य जीव भी आग की भेंट चढ़ गये।रेंजर जेपी गुप्ता का कहना है कि आग से केवल पेड़ों की पत्तियां ही झुलसी हैँ।बहुत ज्यादा नुकसान नही हुआ है।