अयोध्या07जुलाई25* थाना मवई के बघेड़ी गांव के निकट तेंदुआ होने की आहट से ग्रामीणों में दहशत
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बघेड़ी के निकट हिंसक जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानु प्रताप यादव ने बताया कि गांव के उत्तर दिशा में माइनर के समीप ग्रामीणों ने एक तेंदुआ को देखा है।यह तेंदुआ पहले नौरोजपुर के जंगल में था।अब यह गन्ने के खेत में दिखाई देता है। तीन दिनों से यह तेंदुआ गन्ने के खेत में ही रहता है।बीच बीच में इसके दहाड़ने की आवाज भी सुनी जाती है।इस समय किसान अपने अपने खेत में धान की बेरन लगाने में व्यस्त है।तेंदुआ होने की खबर सुनकर किसानों में दहशत बढ़ गई है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानु प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने तेंदुआ होने के सम्बन्ध में वन विभाग के रेंजर जे पी गुप्ता को सूचना दे दी है।वन विभाग के कर्मचारियों ने एक दिन कांबिंग भी की थी।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया