[05/09, 10:49 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: *प्रयागराज यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी राहत*
*कथित फर्जी डिग्री मामले में दाखिल अर्जी खारिज*
*प्रयागराज ACJM नम्रता सिंह ने अर्जी खारिज की*
कोर्ट ने 1 सितंबर को फैसला कर लिया था रिजर्व
DGC क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने दी जानकारी
दिवाकर त्रिपाठी की ओर से दाखिल की गई थी अर्जी
फर्जी सर्टिफिकेट पर पेट्रोल पंप हासिल करने का आरोप था
फर्जी डिग्री से 5 अलग-अलग चुनाव लड़ने का था आरोप।
[05/09, 10:49 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
बेटे की मौत के बाद दर-दर भटक रहा पीड़ित पिता।मुकदमा दर्ज करने की बजाय पुलिस बना रही सुलाह का दबाव।बीते 24 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी युवक संजय यादव की मौत।करंट और कई जगह चोट लगने से हुई थी मौत।कैन्ट पुलिस ने कहा, करंट लगने से हुई थी युवक की मौत।थाना पूराकलंदर के सुखापुर इटौरा से पिता के साथ कैन्ट थाना के मऊ शिवाला अपनी ननिहाल गया था युवक।
[05/09, 11:13 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
पारिवारिक कलह में एक विवाहिता ने आज सुबह फांसी लगाकर दी जान।
अभी विगत वर्ष 2020 में इस महिला की हुई थी शादी उसके है एक बच्चा।
मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी रायगंज अंतर्गत बनवारी पुरवा का है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी रायगंज आरपी मिश्र ने बताया कि मृतक महिला अनीता लगभग 26 वर्ष ने अपने किचन में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दी है।
सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर उस शव को पीएम हेतु भेजा गया है।
इसकी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
[05/09, 11:49 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: *बूढ़ा पिता अपने IAS बेटे के चेंबर में जाकर उसके कंधे पर हाथ रख कर खड़ा हो गया !*
*और प्यार से अपने पुत्र से पूछा…*
*”इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान कौन है”?*
*पुत्र ने पिता को बड़े प्यार से हंसते हुए कहा “मेरे अलावा कौन हो सकता है पिताजी “!*
*पिता को इस जवाब की आशा नहीं थी, उसे विश्वास था कि उसका बेटा गर्व से कहेगा पिताजी इस दुनिया के सब से शक्तिशाली इंसान आप हैैं, जिन्होंने मुझे इतना योग्य बनाया !*
*उनकी आँखे छलछला आई !*
*वो चेंबर के गेट को खोल कर बाहर निकलने लगे !*
*उन्होंने एक बार पीछे मुड़ कर पुनः बेटे से पूछा एक बार फिर बताओ इस दुनिया का सब से शक्तिशाली इंसान कौन है ???*
*पुत्र ने इस बार कहा…*
*”पिताजी आप हैैं,*
*इस दुनिया के सब से*
*शक्तिशाली इंसान “!*
*पिता सुनकर आश्चर्यचकित हो गए उन्होंने कहा “अभी तो तुम अपने आप को इस दुनिया का सब से शक्तिशाली इंसान बता रहे थे अब तुम मुझे बता रहे हो ” ???*
*पुत्र ने हंसते हुए उन्हें अपने सामने बिठाते हुए कहा ..*
*”पिताजी उस समय आप का हाथ मेरे कंधे पर था, जिस पुत्र के कंधे पर या सिर पर पिता का हाथ हो वो पुत्र तो दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान ही होगा ना,,,,,*
*बोलिए पिताजी” !*
*पिता की आँखे भर आई उन्होंने अपने पुत्र को कस कर के अपने गले लगा लिया !*
*”तब में चन्द पंक्तिया लिखता हुं”*
*जो पिता के पैरों को छूता है *वो कभी गरीब नहीं होता।*
*जो मां के पैरों को छूता है वो कभी बदनसीब नही होता।*
*जो भाई के पैराें को छुता हें वो कभी गमगीन नही होता।*
*जो बहन के पैरों को छूता है वो कभी चरित्रहीन नहीं होता।*
*जो गुरू के पैरों को छूता है*
*उस जेसा कोई खुशनसीब नहीं होता…….*
*?अच्छा दिखने के लिये मत जिओ*
*बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ?*
*?जो झुक सकता है वह सारी*
*☄दुनिया को झुका सकता है ?*
*? अगर बुरी आदत समय पर न बदली जाये*
*तो बुरी आदत समय बदल देती है?*
*?चलते रहने से ही सफलता है,*
*रुका हुआ तो पानी भी बेकार हो जाता है ?*
*? झूठे दिलासे से स्पष्ट इंकार बेहतर है*
*अच्छी सोच, अच्छी भावना,*
*अच्छा विचार मन को हल्का करता है?*
*?मुसीबत सब प आती है*
*कोई बिखर जाता है*
*और कोई निखर जाता है*
*? “तेरा मेरा”करते एक दिन चले जाना है…*
*जो भी कमाया यहीं रह जाना है*
?? *सदैव बुजुर्गों का सम्मान करें* ???
[05/09, 3:25 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट
अयोध्या।
स्वदेश संस्थान इंडिया द्वारा डॉक्टर अशोक कुमार राय विभागाध्यक्ष ,विधि विभाग, साकेत महाविद्यालय ,अयोध्या को विशिष्ट स्वदेश प्रेमी सम्मान से नवाजा गया है। यह संस्थान लगभग 2000 बुद्धिजीवी लोगों के माध्यम से सर्वे करता है और सबसे अधिक ग्रेड पाने वाले बुद्धिजीवी को इस सम्मान के लिए चयनित किया जाता है। डॉक्टर राय के द्वारा विधि के क्षेत्र में 5 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिसमें एक पुस्तक पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार विगत वर्ष दिया गया था। डॉक्टर राय वर्तमान में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ,अयोध्या के विधि संकाय के संकाय अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ।आप महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण सांविधिक एवं प्रशासनिक पदों को सुशोभित कर चुके हैं??
[05/09, 4:40 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।घर के सामने छप्पर में लटका मिला शव। थाना तारुन के परसावां गांव का मामला।
[05/09, 4:40 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कथित ईसाई मिशनरी कैंप को पुलिस ने हटवाया। धर्म परिवर्तन की आशंका पर खंडासा पुलिस ने हटवाया कैम्प। तीन लोगों का धारा 151 में किया चालान।थाना खंडासा के विनायकपुर गांव में चल रहा था ईसाइयों का कैम्प।
[05/09, 7:17 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
चोरी के आरोपी रितिक सिंह लोकेश सिंह गिरफ्तार। इब्राहिमपुर देवली से रौनाही पुलिस ने किया गिरफ्तार। तलाशी में 12 स्मार्टफोन तथा अवैध असलहा बरामद। रितिक सिंह मीरपुर कांटा तथा लोकेश सिंह मजनावा थाना रौनाही का है निवासी।
[05/09, 7:18 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
सेक्स रैकेट चलाने वाली कॉल गर्ल के नाम से फर्जी पेज बनाने वाला युवक अभिषेक मिश्रा गिरफ्तार। पेज पर डाल दिया था देवकाली निवासी डॉक्टर अनुराग बाजपाई का मोबाइल नंबर। डॉक्टर के मोबाइल पर आने लगे थे कॉल गर्ल से संबंधित फोन। आ रहे फोनों से डॉक्टर हो चुके थे परेशान। कोतवाली नगर में अभिषेक मिश्रा के विरुद्ध डॉक्टर ने दर्ज कराई थी एफ आई आर। अभिषेक मिश्रा को कोतवाली नगर पुलिस ने देवकाली बाईपास से किया गिरफ्तार। नयापुरा करेली जीटीबी नगर जनपद प्रयागराज का रहने वाला है आरोपी अभिषेक मिश्रा पुत्र विजय शंकर मिश्रा। डॉक्टर से गूगल का कर्मचारी बताकर धोखे से आरोपी अभिषेक ने ले लिया था मोबाइल नंबर।
[05/09, 7:18 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
विधायक शोभा सिंह चौहान व प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण। विकासखंड सोहावल के महोली में यह पंचायत भवन। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सोहावल स्वप्निल यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पांडे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान, भाजपा नेता कप्तान तिवारी, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 17 जून 25* सनसनीखेज आपराधिक मानव वध के अभियोग में वांछित अभियुक्त के साथ 01 अन्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
मथुरा 17 जून 25* बलात्कार व छेड़छाड़ के अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 17 जून 25*थाना मगोर्रा पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार ।*