अब्दुल जब्बार
अयोध्या03दिसम्बर23*रुदौली की सना कौशर को मिला गोल्ड मैडल
भेलसर(अयोध्या)डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रुदौली की सना कौशर को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।सना कौसर ने एमसीए की परीक्षा में द्वितीय वर्ष में टॉप किया है।
सना कौसर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को देते हुवे बताया कि उनका सपना है की वो साइंटिस्ट बने। सना के पिता सेवन स्टार बेकरी रुदौली के संस्थापक खलील अहमद ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की है कि अपनी बेटियों को अवश्य पढ़ाये,बेटी है तो कल है। सना के पिता ने बताया कि मैंने अपनी बेटी व बहू दोनों को पढ़ाया है। मेरी बहू प्राइमरी में टीचर है व बेटी ने स्वर्ण पदक पाकर अपने खानदान व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।सना कौसर के भाई रिजवान अहमद उस्मानी सहित तमाम लोगों ने अपनी सना कौसर की सफलता पर खुशी व्यक्ति की है।

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26🚆💧 हाइड्रोजन ट्रेन का कमाल, 1,200 KM बिना धुएं के सफर!
मुजफ्फरनगर26जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
प्रयागराज26जुलाई26*बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश’ ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया