[03/12, 7:24 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ।
राजधानी में मासूम से रेप की सनसनीखेज वारदात।
सात साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात।
शादी समारोह से अगवा बच्ची खेत में बेहोश मिली।
मुंह पर टेप चिपका था, कपड़े थे अस्त-व्यस्त।
समारोह में शामिल एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप।
एफआईआर दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है।
पड़ोसी गांव के युवक ने दिया वारदात को अंजाम।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी।
कल देर रात बच्ची को अगवा किया गया था।
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र का मामला।
[03/12, 7:24 PM] Abdul jabbar Ayodhya: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर कलयुगी पति की खौफनाक वारदात,
मामूली विवाद में पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,
इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री में रहता था परिवार,
पति ने हत्या के बाद शव को जंगलों में फेंका,
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
पुलिस ने कलयुगी हत्यारोपी पति को किया अरेस्ट,
कहासुनी को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद,
बुढ़ाना कोतवाली की उमरपुर चौकी का मामला।
[03/12, 7:24 PM] Abdul jabbar Ayodhya: सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्ती ब्लाक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित ।
07 दिसम्बर 2021 से जनपद अयोध्या के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 लखनऊ के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्रावधानो सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा।
विकास खण्ड मुख्यालयो पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई है जीसमें विकास खण्ड मसौधा 07 दिसम्बर 2021,विकास खण्ड बीकापुर 08 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड तारुन 09 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड पूराबाजार 10 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड माया बाजार 11 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड सोहावल 13 दिसम्बर 2021,विकास खण्ड रुदौली 14 दिसम्बर 2021,विकास खण्ड मवई 15 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड मिल्कीपुर 16 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड हरिंगटनगंज 17 दिसम्बर 2021, विकास खण्ड अमानीगंज 18 दिसम्बर 2021,विकास खण्ड अमानीगंज 19 दिसम्बर 2021 इन तिथियो में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं|
इन शिविरो के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया है कि वे आपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा भर्ती अधिकारी रजनीश राय के द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओ के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे।
भर्ती अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच ,वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 जमा करना होगा ।
जिला सूचना कार्यालय अयोध्या।
[03/12, 7:24 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जिला प्रशासन के द्वारा दुकाने पीछे करने के निर्देश पर भड़के राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग के व्यापारी। एडीएम प्रशासन ने राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकानदारों से दुकानें पीछे करने के लिए दिया है निर्देश। व्यापारी जिला प्रशासन से विस्थापन से पहले स्थापित करने की कर रहे हैं मांग। व्यापारियों ने एडीएम प्रशासन पर लगाया आरोप। बोले एडीएम प्रशासन ने दी धमकी। रात के अंधेरे में दुकान गिरवाने की दी है धमकी। बीते काफी दिनों से राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग पर पड़ने वाले व्यापारी और जिला प्रशासन हैं आमने सामने। श्रृंगार हाट से राम जन्मभूमि तक का मार्ग होना है चौड़ा।
[03/12, 7:24 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अम्बेडकरनगर।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा कल।तैयारी में जुटा जिला प्रशासन।कटेहरी में है आयोजन। एक अरब की परियोजनाओ का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण।
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को देंगे स्वीकृति पत्र।11 बजकर 15 मिनट पर उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हैलीपैड पर करेगा लैंड। 11 बजकर 25 मिनट पर मंच से करेंगे लोकार्पण/ शिलान्यास और पदाधिकारियों से करेंगे संवाद।
कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री करेंगे प्रेसवार्ता। 12 बजकर 25 मिनट पर लखनऊ के लिए होंगे रवाना।
[03/12, 7:24 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सनकादिक आश्रम और अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास का निधन।काफी लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ। फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थे महंत कन्हैया दास। पटना के महावीर कैंसर इंस्टिट्यूट में चल रहा था इलाज।अयोध्या के संतों में शोक की लहर। आज देर रात पटना से अयोध्या पहुंचेगा पार्थिव शरीर। कल सुबह सरयू के तट पर होगा अंतिम संस्कार।

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान