अब्दुल जब्बार
अयोध्या03अप्रैल24*घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली क्षेत्र के एक गांव में घर के अन्दर फांसी के फंदे से घर में नवविवाहिता का शव लटकता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में अंदर से बंद दरवाजे को खुलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार ग्यारह महीने पहले मृतका रीता यादव निवासी गोगावां कोतवाली रुदौली की गौरियामऊ निवासी देवी दयाल पुत्र बड़कू यादव से शादी हुई थी।मृतक महिला होली के बाद मायके से ससुराल आई थी।मृतका का पति रोज़ी रोटी के सिलसिले में सूरत में रहता है।बुधवार सुबह देर तक मृतका के घर से न निकलने पर परिजनों को शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने नायब तहसीलदार रूदौली अनूप श्रीवास्तव की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाकर फांसी के फंदे से झूलते शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उपनिरीक्षने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।मौके पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ रुदौली नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल26 मिल्लिया कान्वेंट ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में सब पास, 25 टॉपर 90% के पार*
मेरठ17 अप्रैल 26*प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्र नेता BSA से मिलने गए*