अयोध्या 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[07/10, 14:03] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपना जन्मदिन मनाने काशी से अयोध्या पहुंचे।
अजय राय ने रामलला के दर्शन कर भगवान हनुमंत लला का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर रामनगरी आकर भगवान राम के दर्शन करना सौभाग्य की बात है।
अजय राय ने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना और लोगों के बीच बने रहना है।
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने इसे कांग्रेस पार्टी का निर्णय बताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी और समय दिया, उसमें उन्होंने पूरी ताकत से काम किया।
अजय राय ने कहा कि आगे भी पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश और राष्ट्र की बात है और कांग्रेस को मजबूत करना उनका उद्देश्य है।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है और सरकार बनाने का दावा किया।
गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा, जबकि कार्यकर्ता अपना काम मजबूती से कर रहे हैं।
भगवान राम की कृपा बनी रहे, जनता की सेवा करता रहूं, पार्टी को मजबूत करूं और आप सबके बीच प्यार-मोहब्बत बांटता रहूं।”
[07/10, 14:03] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
10 अक्टूबर को दिल्ली मे सीजेपी प्रोटेस्ट के आह्वान को लेकर नगर क्षेत्र में छात्र नेताओं को किया जा रहा हाउस अरेस्ट, कांग्रेस के पदाधिकारी शरद शुक्ला, छात्र नेता आभास कृष्ण व जयप्रकाश गुप्ता को किया गया हाउस अरेस्ट।
[07/10, 14:03] +91 87380 48060: ब्रोकिंग
*अयोध्या में पत्रकारों से बदसलूकी, पत्रकारों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार*
* अयोध्या में पत्रकारों को कवरेज से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण – राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने जताई चिंता
अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा के दौरान पत्रकारों के साथ हुई अव्यवस्था ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आयोजनों में पत्रकारों के सम्मान का ध्यान क्यों नहीं रखा जाता।
कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े मौजूद थे। कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को मंच के सामने से हटाया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी और पत्रकारों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जबकि जिला कार्य समिति के पदाधिकारी मंच के निकट सोफे पर बैठे रहे। इससे आहत होकर पत्रकार साथियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
पत्रकार की कोई पार्टी नहीं होती, उसका धर्म निष्पक्ष पत्रकारिता है। वह सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की खबर भी दिखाता है। इसलिए किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या शासकीय आयोजन में पत्रकार की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखना आयोजक की जिम्मेदारी है।
इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ किसी दल का नहीं, पत्रकारों का संगठन है। हम न सत्ता के विरोधी हैं, न पक्ष के—हम पत्रकार के सम्मान के पक्षधर हैं। अयोध्या में हमारे साथियों को जो असुविधा हुई, वह किसी पार्टी विशेष की विचारधारा का परिणाम नहीं, बल्कि आयोजन में प्रेस के महत्व को न समझने की कमी है। सभी राजनीतिक दलों, संगठनों और प्रशासन से अपील है कि पत्रकार को कार्यकर्ता न समझें, बल्कि उसकी गरिमा का सम्मान करें। पत्रकार की कलम किसी पार्टी की बंधक नहीं है, वह जनता की आवाज है। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा है।”
राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रताप सिंह ने कहा, “पत्रकारों को कवरेज के दौरान सम्मानजनक स्थान और आवश्यक सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। किसी भी आयोजन में पत्रकारों के साथ इस तरह की अव्यवस्था उचित नहीं है। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों की गरिमा और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए हर स्तर पर आवाज उठाता रहेगा।”
More Stories
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*