November 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 14 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 14 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 14 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[14/11, 18:45] +91 87380 48060: मिल्कीपुर में हाईवे पर बाइक गिरने से युवक घायलः हाईवे पर बेहोश मिला;

एंबुलेंस कर्मियों ने इलाज देते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया।

अयोध्या

अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 48 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हाईवे पर बाइक समेत बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडासा थाना क्षेत्र के रौतावा पूरे मिश्रौली गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा (48) पुत्र राम बहादुर मिश्रा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अयोध्या से मिल्कीपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। वह इनायतनगर थाना क्षेत्र के मुंगीसपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई। हादसे में प्रमोद कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल युवक और उसकी बाइक को सड़क से किनारे कराया। इसके बाद इनायतनगर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अजय कुमार यादव और पायलट पवन कुमार यादव मौके पर पहुंचे। दोनों ने बेहोशी की हालत में पड़े घायल युवक को तत्काल चिकित्सकीय सहायता देते हुए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में गंभीरता देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, इनायतनगर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वही बाइक को कब्जे में लेकर सुरक्षित खड़ी करा दी गई है और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
[14/11, 18:45] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

*अयोध्या के सीडीओ का तबादला*

लखनऊ।
38 आईएएस अफसरों के तबादले, अयोध्या के सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह का तबादला, बनाए गए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना अथॉरिटी, इसी पद पर रहे राजेश कुमार बने अयोध्या के सीडीओ,
[14/11, 18:45] +91 87380 48060: *पूर्व सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों को लगा पंख, अयोध्या से जनकपुर के बीच 23 नवंबर से विशेष ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी*
अयोध्या।
अयोध्या और जनकपुर के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में 23 नवंबर को विशेष रेलगाड़ी का संचालन शुरू होगा। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वर्चुअल माध्यम से संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष रेलगाड़ी के संचालन के लिए पूर्व सांसद लल्लू सिंह लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मुलाकात कर अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। ट्रेन संचालन की घोषणा पर पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर का संबंध केवल दो शहरों के बीच का नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम और माता सीता के पवित्र रिश्ते से जुड़ा हुआ है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है तो जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच रेल सेवा शुरू होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। इससे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को जनकपुर और जनकपुर जाने वाले यात्रियों को अयोध्या पहुंचने में सुविधा होगी। इस घोषणा पर अयोध्या के संत-महंतों और नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
[14/11, 18:45] +91 87380 48060: 3 वर्षीय मासूम हत्याकांड,15 दिन बाद भी खुलासा नहीं, सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रशासन को घेरा

इनायतनगर थाना क्षेत्र के सहुलारा गांव में तीन वर्षीय मासूम की मौत का मामला गरमाया।

घटना के करीब 15 दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला।

सांसद के मुताबिक, 29 अक्टूबर को तीन वर्षीय बच्चा घर से लापता हो गया था।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन छह दिन तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

सातवें दिन मासूम का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, सिर, हाथ और पैर अलग-अलग अवस्था में पाए गए।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि घटना के बाद वह खुद गांव पहुंचे और पुलिस से गंभीरता से कार्रवाई की मांग की थी।

सांसद ने कहा कि बच्चे की मां, पिता और दादा की हालत बेहद खराब है, परिवार गहरे सदमे में है।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है, सांसद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

अवधेश प्रसाद ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द खुलासा करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Taza Khabar