अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
[ट्रेन हादसा]
◆◆◆◆◆◆
रुदौली(अयोध्या)-:
============ रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान मिश्रीलाल यादव (43) पुत्र रामनरेश यादव निवासी अहिरन पुरवा मजरे गौरियामऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बड़ागांव और रुदौली रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधेड़ रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
![अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]* अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*](https://upaajtak.com/wp-content/uploads/2026/03/IMG-20260209-WA0335-1.jpg)
More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया