अयोध्या 4अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[04/10, 16:28] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 5 अक्टूबर को अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे, हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का दौरा अभी कंफर्म नहीं है।
रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में गुरु पर्व के समापन समारोह में शामिल होंगे।
लगभग 12 बजे रक्षा मंत्री का उदासीन आश्रम पहुंचने का कार्यक्रम है वे 1:50 तक उदासीन आश्रम में रहेंगे।
इस दौरान नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा।
गुरु पर्व के समापन अवसर पर आश्रम में विशेष सभा का आयोजन होगा, जिसमें संत-महंत श्रद्धालुओं और शिष्यों को आशीर्वाद देंगे।
कार्यक्रम में साधु-संत, महामंडलेश्वर, उदासीन संप्रदाय से जुड़े संत और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक और पूर्व सांसद समेत कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
नारायण संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम बहादुर दास के मुताबिक, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक आश्रम में रहेंगे।
गुरु पर्व के समापन और भवन लोकार्पण को लेकर उदासीन आश्रम परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
[04/10, 16:28] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
भदोही।
*भदोही में सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान*
*भदोही का सीएम योगी ने नाम बदलने का किया ऐलान*
*अब संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही*
[04/10, 16:28] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित नाका हनुमानगढ़ी मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण होगा।
मंदिर का पुनर्निर्माण राम मंदिर की तर्ज पर भव्य स्वरूप में किए जाने की योजना है।
महंत रामदास ने सोशल मीडिया पर जारी किया हनुमानगढ़ी का मॉडल।
महंत रामदास के मुताबिक मंदिर मकराना मार्बल से बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 51 फीट से अधिक होगी।
प्रस्तावित मंदिर की परिधि करीब 100×100 फीट होगी, जबकि गर्भगृह 15×15 फीट का रहेगा।
गर्भगृह में वर्तमान में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति और रामलला की प्रतिमा ही स्थापित रहेगी।
परिसर में संत निवास, गौशाला, यज्ञशाला, भंडार गृह, अन्नपूर्णा मंदिर और जगन्नाथ मंदिर भी बनाए जाएंगे।
भगवान के भोग और सेवा के लिए अन्नपूर्णा मंदिर से गर्भगृह तक अलग कॉरिडोर बनाया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, तुलसी की माला, भगवान के वस्त्र और अन्य धार्मिक सामग्री की दुकानें होंगी।
निर्माण के लिए श्री भास्कर दास हनुमानगढ़ी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट जनसहयोग लेगा, जिसमें एक रुपये से लेकर इच्छानुसार सहयोग किया जा सकेगा।
मंदिर का मॉडल तैयार हो चुका है और डिजाइन-बजट को अंतिम रूप देने के बाद करीब तीन साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
[04/10, 16:28] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज अयोध्या पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर में आयोजित मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।
डिप्टी सीएम ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज में चार नए विभाग खोलने की घोषणा की।
इनमें हृदय रोग, किडनी और गैस्ट्रो समेत अन्य आवश्यक विभाग शामिल होंगे।
मेडिकल कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी और मजबूत किया जाएगा।
अयोध्या मेडिकल कॉलेज को SGPGI लखनऊ के स्पोक एंड हब मॉडल से जोड़ा जाएगा।
मेडिकल कॉलेज की ICU को स्पोक और SGPGI को हब बनाया जाएगा।
SGPGI के ICU विशेषज्ञ ऑनलाइन अयोध्या के गंभीर मरीजों और स्थानीय डॉक्टरों को इलाज संबंधी सलाह देंगे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या इस व्यवस्था से जुड़ने वाला प्रदेश का सातवां मेडिकल कॉलेज है और जल्द उपकरणों की खरीद की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे में चार लोगों की मौत पर डिप्टी सीएम ने दुख जताया और कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।
[04/10, 16:28] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान
पत्रकारों के सवाल पर बोले—इंडिया गठबंधन पूरी तरह मजबूत है, कहीं कोई दरार नहीं है।
कहा- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिम्मेदार नेता हैं।
अवधेश प्रसाद बोले- दोनों नेताओं की तरफ से गठबंधन को कमजोर करने वाला कोई बयान या कदम नहीं आया।
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और संयुक्त पदयात्रा को लेकर बात हुई थी, समय आने पर कार्यक्रम होंगे।
चुनाव को लेकर अवधेश प्रसाद ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई।
दावा किया कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी सरकार की नीतियों और कामकाज से दुखी है और बीजेपी सरकार पर से उसका विश्वास उठ गया है।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी में बढ़ा है।
चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने बंगाल और बिहार में वोटों को लेकर सामने आए विवादों का हवाला दिया और कहा कि इससे बड़े सबूत क्या हो सकते हैं।
[04/10, 16:29] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर गंजा में मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए और डॉक्टरों को संबोधित किया।
अयोध्या को बताया प्रभु राम और बजरंगबली की धरती।
बृजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या धाम आते रहते हैं, सबका कल्याण हो और प्रदेश आगे बढ़े।
अखिलेश के 350 सीटों के दावे पर हमला
बोले- समाजवादी पार्टी के मुखिया दिन में ही सपने देख रहे हैं, जनता उनके पुराने कार्यकाल को भूली नहीं है।
सपा पर गुंडागर्दी और माफियागिरी का आरोप
बृजेश पाठक ने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लोग आज भी याद करते हैं।
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर निशाना
कहा- 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव अपने व्यक्तिगत एजेंडे से अयोध्या आ रहे हैं, सनातन संस्कृति से उनका कोई सरोकार नहीं।
राम मंदिर को लेकर कांग्रेस-सपा पर हमला
बोले- रामलला के मंदिर निर्माण में जितने रोड़े अटका सकते थे, सपा और कांग्रेस ने अटकाए, लेकिन सनातन संस्कृति की पताका नहीं झुकेगी।
इस बार और भव्य होगा दीपोत्सव
बृजेश पाठक ने कहा कि ऐसा वातावरण बनाया जाएगा, जिससे महसूस होगा कि स्वयं प्रभु राम अयोध्या धाम पधार रहे हैं।
2027 में 300 से अधिक सीटों का दावा
डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ 300 से अधिक सीटें जीतेगी।
संजय निषाद के अलग प्रत्याशी उतारने के बयान पर सपा पर निषाद समाज के अपमान का आरोप लगाया। भारत टैक्सी को लेकर कहा कि वाहन मालिक खुद चालक और सारथी होगा।
अखिलेश के AI इस्तेमाल पर तंज
बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव कोई भी रूप धारण कर लें, जनता उनकी सच्चाई जानती है और उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदलने को उन्होंने कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया।
[04/10, 16:29] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी अयोध्या धाम के हनुमान बाग़ पहुंचे।
विधानसभा चुनाव और विपक्ष को लेकर बेबाक बयान दिया, उन्होंने कहा कि
BJP कार्यकर्ता आधारित संगठन है, विकास और डेवलपमेंट ही हमारा मुख्य एजेंडा है।
सरकार के कामों का पूरा रिपोर्ट कार्ड लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।
योगी के नेतृत्व में BJP फिर सरकार बनाएगी, जनता का पूरा विश्वास बीजेपी के साथ है।
विपक्ष को इस बात की पीड़ा है कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य राम मंदिर बन गया।
राम विरोधियों को जनता चुनाव में जवाब देगी, अयोध्या का विकास साफ दिखाई दे रहा है।
8 अक्टूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या आना चाहिए, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर भी पास में ही हैं वहां भी जाकर दर्शन करें।
निषाद पार्टी, सुभासपा, RLD और अपना दल NDA का हिस्सा हैं, सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा- उनमें आपसी अविश्वास साफ दिखाई देता है।
INDIA गठबंधन बेमेल और स्वार्थ का गठबंधन है, उसके पास देश और प्रदेश के विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाप्ति की ओर है, देश में भी उसे मिली सफलता गठबंधन सहयोगियों के सहारे मिली है।
More Stories
सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*चार बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता ने रचा खूनी षड्यंत्र:
लखनऊ 4 अक्टूबर 26*चौक पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*पूर्णिया में मद्य निषेध का बड़ा एक्शन, 33 लीटर शराब-कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार*