July 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*अयोध्या 30जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे...

*अयोध्या 30जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे…

*अयोध्या 30जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे…

प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आवास पर आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस अभियान के समापन पर उनके चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को भाजपा के कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न आयामों से जुड़े लोगों ने सुना ! इस अवसर पर कई भाजपा नेता व संत उपस्थित रहे।
[6/30, 12:07 AM] +91 94155 29848: प्रेस विज्ञप्ति

अयोध्या।
उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग के अपर प्रमुख सचिव एवं उपाम व SIRD के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वरलू की अध्यक्षता में “कर्मयोग, अभ्युदय एवं विकसित भारत” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया।

अपर प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वरलू ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कर्मयोग की मूल विचारधारा को समझना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्मयोग केवल एक आध्यात्मिक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन है, जो अभ्युदय यानी समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि कर्मयोग ऐसा माध्यम है यह न केवल आत्मज्ञान को जागृत करता है, बल्कि युवाओं को अपने जीवन के उद्देश्यों को समझने में भी सहायता करता है। अपर प्रमुख सचिव ने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय, विशेषकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। ऐसे में उन्हें केवल सपने देखने तक सीमित न रहकर कर्मयोग के मार्ग पर चलकर उन्हें साकार करने की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय दर्शन में कर्मयोग की प्रासंगिकता को भी रेखांकित किया और कहा कि यही वह सिद्धांत है जो व्यक्ति को लक्ष्य की ओर अग्रसर करता है और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को सशक्त बनाता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभ्युदय के तहत साकेत महाविद्यालय में सिविल सर्विसेज व जी0आई0सी0 में नीट एवं जे.ई.ई. के केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिम बच्चों को बेहतर ढंग से कोचिंग क्लास दी जा रही है और शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने हेतु बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से डाउट क्लियर करने की सुविधा बनाई गई है। इस पर अपर प्रमुख सचिव ने कहा कि अभ्युदय कोचिंग के लिए ऐसे छात्रों का चयन किया जाए जिनमें योग्यता है और कोचिंग नहीं कर पा रहे हैं उनको प्राथमिकता दी जाएं। इसके साथ-साथ अभ्युदय कोचिंग मे चयनित विद्यार्थियों को बुलाकर मोटिवेशनल क्लासेस भी कराई जाए। कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त प्रशा0 व मुख्य विकास अधिकारी ने भी अपना संबोधन व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री अजयकांत सैनी, मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व शिक्षाविद्, विद्यार्थी तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
————————
[6/30, 12:07 AM] +91 94155 29848: प्रेस विज्ञप्ति

अयोध्या।

महादानी भामाशाह की जयंती को प्रति वर्ष व्यापारी मनायेंगे “व्यापारी दिवस”-सुशील
—————————————-

राज्य सरकार द्वारा भामाशाह की जयंती को व्यापारी सम्मान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा का स्वागत करते व्यापार अधिकार मंच ने की मांग कि “व्यापारी सम्मान के साथ समाधान दिवस” के रूप में इसे जाय मनाया
—————————————-

महाराणा प्रताप को देश धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व दान करने वाले महादानी भामाशाह की जयंती को आज अयोध्या के व्यापारियों ने बड़े समर्पण और श्रद्धा से मनाया ,इस अवसर पर संबोधित करते संयोजक सुशील जायसवाल ने भामाशाह को कर्ण जैसा ही श्रेष्ठ दानी बताया जिनके दान से बारह वर्षों तक सेना के निर्माण,रसद, हथियार,और वेतन की व्यवस्था हो सकी। उन्होंने कहा कि व्यापारी दिवस को आगे और भी भव्य और जनभागीदारी के साथ किया जायेगा।

महानगर प्रभारी विश्व प्रकाश रूपन ने कहा कि भामाशाह और महाराणा प्रताप एक दूसरे के पूरक ही हैं क्योंकि देश धर्म रक्षा की खातिर जब घास की रोटियां खाकर महाराणा प्रताप जंगलों में रहे तब उनके सेनापति, योद्धा भामाशाह ने सेना के पुनर्निर्माण व जागीरो, किलों को इन दरिंदे मुगलों से वापस प्राप्त करने हेतु आवश्यक सेना के निर्माण व सभी संसाधन जुटाने हेतु सर्वस्व सहर्ष अर्पण जब किया,तो परिणाम स्वरूप उसी सेना का नेतृत्व कर महाराणा प्रताप ने जहां अपने किले व क्षेत्र वापस हासिल किया तो वहीं उन्हें यहां से खदेड़ने का भी काम किया।
———————————————–
भामाशाह जयंती पर व्यापारियों के किये गये सम्मान पर जताया मुख्यमंत्री का आभार
———————————————–

इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों के लिए अंग्रेजों के समय का काला कानून संपत्ति वैभव कर और देश के आम व्यापारी की कमर तोड़ रहा आन लाइन कारोबार पर भी गहन चर्चा हुई। जिसमें एक स्वर से उत्पीड़न का कारण बन चुके अंग्रेजी हुकूमत के काले कानून सी.पी.टैक्स कै पूर्णतया समाप्त करने तथा आन लाइन कारोबार पर अंकुश लगाते में भारत आम खुदरा व्यापार को बचाने की भी अपील की गई।
—————————————-
राज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारी को दुर्घटना बीमा योजना में दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख रुपए करने की मांग
—————————————-

इस हेतु समाज के बीच इस चर्चा को व्यापकता देकर उनके सुझाव आमंत्रित कर सरकार तक आम व्यापारियों के समस्या समाधान का भी प्रयास संगठन करेगा।

 

इन बैठकों के आयोजन की जिम्मेदारी हेतु एक कमेटी का गठन भी किया गया।
जिसमें मोहित सिंह बाबी,कक्कू सिंह उप्पल, मनोज अग्रवाल, आकाश जायसवाल व प्रवीण रस्तोगी रहेंगे जो ट्रेड वाइज व्यापारियों के विचार जानकर संगठन के समक्ष रखेंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति संगठन के प्रमुख पदाधिकारी बनाकर सरकार व शासन से समाधान का प्रयास करेंगे।
—————————————-
जिला पंचायत,नगर पंचायत, नगर पालिका, खाद्य विभाग आदि में पंजीकृत छोटे ग्रामीण व शहरी व्यापारी को भी कम से कम पांच लाख के दुर्घटना बीमा योजना में किया जाय शामिल
—————————————-

महाराणा प्रताप के सेनापति, योद्धा, महादानी भामाशाह को दीपाअर्चन,पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर जयंती पर आयोजित व्यापारी दिवस समारोह को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी कमल कौशल, जिला संगठन मंत्री प्रवीण रस्तोगी, नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला
उपाध्यक्ष
शैलेन्द्र सोनी रामू,नगर उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल,राज्य सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान से सम्मानित कक्कू सिंह उप्पल, जिला मंत्री नीरज जायसवाल,नगर मंत्री दयाल यादव, संरक्षक राजेश जायसवाल, आमंत्रित सदस्य राहुल गुप्ता आदि प्रमुख रहे।

इस संबंध में कल कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में भी यह विषय रखे जायेंगे।
[6/30, 12:07 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

अयोध्या।

परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने के निर्णय पर भाजपा सरकार पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयकरण वर्मा ने साधा निशाना। कहा शिक्षा नीति 2009 के तहत जिन बालक बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार मिला हो जिस प्रदेश में खाद्य सुरक्षा मिल्क लागू हो जहां पर मनरेगा जैसी व्यवस्था चलती हो। भाजपा सरकार नारा देती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। आज भाजपा सरकार जनपद के 568 विद्यालयों को बंद करने जा रही है उसको मर्ज करने जा रही है।क्या भाजपा शिक्षा से नफरत करती है। क्या भाजपा ने सोचा है। यह पढ़ने वाले बच्चे किस बिरादरी के होते हैं। किस समुदाय से आते हैं। उन बेटियों को क्या होगा जो बेटियां स्कूल में पढ़ रही है। जब वह विद्यालय बंद हो जाएगा तब वह चार-पांच किलोमीटर दूर कैसे जाएंगी। आज भाजपा सरकार ने नौकरी छीन लेने का काम किया है।देश में बेरोजगारों संख्या बढ़ती जा रही है। जनपद के 568 विद्यालय बंद हो जाएंगे जो नौकरी ढूंढने वाले युवा हैं तो उनको आप नौकरी देने का काम कैसे करोगे। बीजेपी सरकार ने जो यह कदम उठाया है बहुत ही निंदनीय है। मैं मांग करता हूं यह आदेश निर्देश निरस्त होना चाहिए। यह गरीब तबके वालों के मौलिक अधिकारों का हनन है। मैं कांग्रेस पार्टी की तरफ से मांग करता हूं अगर भाजपा सरकार शिक्षा से वंचित करने का काम करेगी तो कांग्रेस बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।
[6/30, 12:07 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

अयोध्या।

राम मंदिर परिसर में चेन स्नेचिंग करने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार।एक सोने की लॉकेट बरामद। आए दिन राम मंदिर परिसर में महिलाओं से हो रही थी चैन स्नैचिंग। राम जन्मभूमि पुलिस व एंटी थेफ्ट पुलिस को मिली सफलता।आगरा व आजमगढ़ की रहने वाली है चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाएं।
[6/30, 12:07 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

अयोध्या।

स्टाफ नर्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज के तत्कालीन अधीक्षक डॉक्टर महिपाल सिंह पर लगाया यौन शोषण का आरोप। शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध। अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप। विवाहित है स्टाफ नर्स। 2022 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पर स्टाफ नर्स बतौर तैनाती के दौरान तत्कालीन अधीक्षक डॉक्टर महिपाल सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप। गर्भवती भी हुई थी स्टाफ नर्स। डॉक्टर पर गर्भपात कराने का आरोप।स्टाफ नर्स ने मुख्यमंत्री से की शिकायत। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार बनियान ने अधीक्षक डॉक्टर महिपाल सिंह को हटाकर भेजा 50 शैय्या अस्पताल देवगांव। स्टाफ नर्स को भी हटाकर भेजो सीएचसी सोनवा।
[6/30, 12:12 AM] +91 94155 29848: मुजतबा खां की रिपोर्ट

मोहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष ताजियादारों से मिले कर्बला व जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया

मवई अयोध्या आगामी रविवार को होने वाले मोहर्रम पर्व को शांति व कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मवई पुलिस ने होमवर्क शुरू कर दिया है।रविवार को थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने करीब एक दर्जन गांवों में जाकर ताजियादारों से मिलकर कर उनकी समस्याओं को जाना।थानाध्यक्ष ने जिन रास्तों से ताजियों का जुलूस निकलता है उस रास्ते का भी निरीक्षण किया।और जिस गांव में जहाँ पर ताजिया दफन होती हैं वहां के कर्बला को भी देखा।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मोहर्रम पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस मुस्तैद रहेगी।उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी गांव में जाकर ताजियादारों से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की गई।सभी को हिदायत भी दी गई कि ताजियों का जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से ही गुजरे।थानाध्यक्ष ने सबसे ज्यादा ताजिया विक्रय करने वाले गांव मवई के ताजिया निर्माण करने वाले कारीगरों से मिलकर कर विक्रय लिस्ट भी देखी उनको स्पष्ट शब्दों में बता भी दिया कि जो लम्बाई व ऊंचाई निर्धारित की गई है उसी को ध्यान में रखते हुए ताजियों का निर्माण करें ।थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम मवई के अलावा मांजनपुर, हुनहुना, बरतरा, सेंवढ़ारा,परौली,सिपहिया,नेवरा, सण्डवा,मोहम्मदपुर दाऊदपुर,नरौली,भैंसौली आदि गांवों का भ्रमण किया गया है।थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव भी मौजूद थे।
[6/30, 8:43 AM] +91 94155 29848: *ब्रेकिंग*

*अयोध्या।*
राम भक्तों के लिए अयोध्या से अच्छी खबर।राम मंदिर परिसर में जितने भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं एक महीने के अंदर श्रृद्धालु के लिए खोल दी जाएंगे।राम मंदिर परिसर के अंदर श्रृद्धालुओं के टर्न ओवर पर सुरक्षा को लेकर हो रहा मंथन।ट्रस्ट जिला प्रशासन के संपर्क में।

भवन निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में।

बैठक के पहले भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी जानकारी।

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बयान।

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय मैं निर्माण कार्य है प्रारंभिक स्टेज पर,सिविल कार्य को पूरा करने का किया जा रहा है काम।

अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में राम कथाओं के लिए गैलरी 20 गैलरी का होगा निर्माण।

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय की गैलरी में राम कथा को किसी तकनीकी के जरिए किया जाए प्रदर्शित यह अपने में है चुनौती।

कोशिश की जा रही है कि राम कथाओं की स्क्रिप्ट को जल्दी किया जा सके पूरा।

पिछले 500 वर्षों का कानूनी पक्ष राम कथा संग्रहालय के भूतल की दो गैलरी में की जाएगी प्रदर्शित,खुदाई में मिली विशिष्ट चीजों को जो राम मंदिर की करती है पुष्टि उन्हें भी किया जाएगा कानूनी पक्ष के साथ संग्रहालय में प्रदर्शित।

राम जी का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप किन-किन देशों में भगवान राम की की जाती है आराधना उसको संग्रहालय के बेसमेंट में करने जा रहे हैं डिस्क्राइब।

आईआईटी चेन्नई हनुमान जी पर एक गैलरी का कर रही है निर्माण।

नवंबर से दिसंबर के बीच में हो जाएगा पूर्ण।

हमारा है प्रयास संग्रहालय के कुछ अंश तक श्रृद्धालुओं को प्रवेश की हम दे सके अनुमति।

सितंबर तक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा पर करेगा निर्भर।
[6/30, 8:45 AM] +91 94155 29848: बिग ब्रेकिंग
*वीरेंद्र यादव*
अयोध्या रुदौली
रुदौली तहसील अंतर्गत खंड पिपरा गांव के उद्दंड कोटेदार द्वारा राशन बांटते समय पत्रों के साथ घटतौली करने का वीडियो हुआ वायरल
कोटेदारों पर लग रहा है गंभीर आरोप यह कोई नया मामला नहीं यह कोटेदार हमेशा यही करते हैं किसी के बोलने पर गाली गलौज और लड़ने को तैयार रहते हैं SC ST होने का फायदा उठाते हैं
कहते है। की कोई भी अगर बोलेगा तो SC ST लगवाकर बर्बाद कर दूंगा।
कोटेदार अपना दब दबा कायम कर रखे हैं कहते हैं अधिकारी मेरा कुछ नहीं कर पाएगा पैसे के बल पर अंगुली पर नचाता हूं अधिकारियों को पैसा देता हूं कहां से दूंगा जनता का राशन काट करके बेच कर के दूंगा मेरा नेताओं में बड़ी बहुच है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने 1076 पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत।
जिलापूर्ति अधिकारी अयोध्या ने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है जिसकी जांच करवाई जाएगी।
[6/30, 8:49 AM] +91 94155 29848: प्रेस विज्ञप्ति

 

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित अंतरप्रांतीय पत्रकार सम्मेलन संपन्न*

संवाद जहां से शुरू होता है वहां पर गलत चीज होने की संभावना कम होती है:लू

अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित अंतर प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन बार एसोसिएशन अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर न्यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार गुप्ता सशस्त्र बल न्यायाधिकरण क्षेत्रीय पीठ लखनऊ व एल वेंकटेश्वरलू अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ थे। मुख्य वक्ता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता तथा अध्यक्षता महेंद्र नाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या जनपद के संगठन द्वारा किया गया था। इस अवसर पर संगठन द्वारा संकलित स्मारिका ग्रामय गौरव गौरव का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया अतिथियों को संगठन द्वारा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया बाहर से आए हुए पत्रकारों को भी अंग वास त्र स्मृति चिन्ह वी बाग का वितरण किया गया सम्मान पत्र भी दिया गया।
मुखिया का चुनाव सही होना चाहिए वह चाहे गांव का मुखिया हो या जिले का
पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए एल वेंकटेश्वर लू अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ में पत्रकारिता और समाज विषय पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन के रहन-सहन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्वार्थ और परमार्थ पर व्याख्यान करते हुए कहा हर व्यक्ति को सोच समझकर महान बनाता है। सच्चाई को समझे बिना भला नहीं होता। संसार मिक्सर है। अपनी बुद्धि से अच्छाई के लिए संवाद करना जरूरी है संवाद जहां से शुरू होता है वहां पर गलत चीज होने की संभावना कम होती है। मुखिया का चुनाव सही होना चाहिए वह चाहे गांव का मुखिया हो या जिले का या देश का मुखिया ऐसा होना चाहिए जो सबका कल्याण करें सबको जरूरत के हिसाब से मजबूत बनाना है बुराई के लिए संघर्ष करना चाहिए जिसका उत्तम कार्य है वही ईश्वर को स्पर्श करता है प्राप्त करता है। हम लोगों को बिना मर्यादा को समझे आगे नहीं बढ़ना चाहिए जब गहराई से अपने को संवाद करते हैं तो समय ज्ञान ही समाज को संवाद करना पड़ता है झूठ की वार्ता छोड़कर सच्चाई के साथ अपना अपना कार्य करना चाहिए। कर्म योग ही कर्म क्षेत्र है आलसी नहीं बनना है पूरे मनोयोग से ईश्वर को साक्षी मानकर अपने कर्मों को करें ।
न्यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार गुप्ता ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी गांव के लोग सम्मान करना अच्छी तरह से जानते हैं। गांव में फिर भी पलायन हो रहा है जिसे रोकना चाहिए जिसके लिए गांव के लोगों को रोजगार परख बनाने की जरूरत है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो सब लोग महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों की तारीफ करते हुए कहा की मेहनत के साथ गांव के पत्रकार समाचारों का संकलन करके समाज की सेवा करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों में मेहनत और सच्चाई झलकती है। आज की भीड़ ग्रामीण पत्रकारों की देखकर खुशी हो रही है कि आज भी हमारे देश के ग्रामीण पत्रकार किस तरह से समाज सेवा कर रहे हैं।
देवी प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कहां की ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी द्वारा लगाया गया वृक्ष आज देश के विभिन्न प्रांतो में फैल चुका है और आज अंतरप्रांतीय पत्रकार सम्मेलन अयोध्या की धरती पर हो रहा है। उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रारंभिक स्तर से लेकर आज राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार से बताया और कहां की पत्रकारिता समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उसमें भी ग्रामीण पत्रकार जिस तरह से मेहनत और सच्चाई के साथ समाचारों का संकलन करता है वह काबिले तारीफ है। पत्रकारिता और समाज एक दूसरे से बंधे हुए हैं। पत्रकारिता का काम समाज सेवा है और समाज के लोगों के सुख-दुख को समझ कर उसका निवारण करने के लिए पत्रकारों को आगे आना चाहिए उनकी आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंच कर समाज की सेवा करना चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने ग्रामीण पत्रकारिता के इतिहास और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बारे में विस्तार से बताते हुए बताया कि आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन समाज की सेवा करते हुए बुलंदियों की तरफ आगे बढ़ रहा है ग्रामीण पत्रकार समाज की रीड होता है समाज को मजबूत करने में ग्रामीण पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। आज ग्रामीण पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले समाज सेवा कर रहे हैं।
सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह ओमप्रकाश द्विवेदी, रामनरेश चौहान, महामंत्री संजय द्विवेदी, डॉक्टर नरेश पाल सिंह, राष्ट्रीयसचिव नरेश कुमार सक्सेना, डॉ नरेश पाल सिंह प्रदेश सचिव, नागेश्वर सिंह, पत्रकार कृष्णकांत गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, जन मोर्चा संपादक डॉक्टर सुमन गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, सुनील कुमार सिंह कुमकुम भाग्य, के एन सिंह आदि लोगों ने संबोधित करते हुए पत्रकारिता और समाज पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए ग्रामीण पत्रकारिता की बखान किया और कहां की आज भी ग्रामीण पत्रकार संगठन एक मजबूत संगठन के रूप में उभर कर सामने आया है।
संचालन कृष्ण कुमार तिवारी ने किया । आए हुए अतिथियों के प्रति संगठन के जिला अध्यक्षदेव बक्श वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही सहयोग बनाए रखें ताकि प्रत्येक वर्ष सम्मेलन होता रहे।
[6/30, 8:50 AM] +91 94155 29848: भेलसर शब्बीर

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में रुदौली नगर मे विधायक के साथ लोगो ने सुना प्रसारण

विधायक ने एक पेड़ मां के नाम रोपित किया

भेलसर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात का 123वां एपिसोड का सीधा प्रसारण रुदौली नगर के बूथ संख्या 315 पर बाबू कल्याण सिंह वार्ड में राम जानकी मंदिर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत सुना गया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक राम चंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद व नगर अध्यक्ष राम राज लोधी ने की।कार्यक्रम मे विधायक ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के बाद उपस्थित नगर वासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री जी द्वारा आपातकाल के बारे मे जो बातें बोली गईं उसको देश ने झेला है। आपातकाल भारत देश के लिए सबसे काला समय था विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ सेना का मिशन नहीं है बल्कि यह हमारे संकल्प साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।भाजपा नगर अध्यक्ष राम राज लोधी ने भी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से लोगो को अवगत कराया।विधायक ने मंदिर परिसर मे एक पेड़ माँ के नाम लगाकर अभियान के तहत पौधारोपण भी किया व लोगो को पौधे वितरित किए ।कार्यक्रम मे भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,सभासद ज्ञान प्रकाश मिश्रा,कुलदीप सोनकर,पकज शर्मा,लाल चंद्र लोधी,शक्ति लाल लोधी,विनय लोधी,राज किशोर सिंह,राजकुमार सोनकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
[6/30, 8:55 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*

*वृद्ध व्यक्ति की आग में दम घुटने से हुई मौत*

*सीओ आशीष निगम,रूदौली कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद*

भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली क्षेत्र के दशरथ मऊ गांव में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते समय एक अधेड़ व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ रूदौली आशीष निगम, प्रभारी निरीक्षक रुदौली सजंय मौर्य, चौकी प्रभारी शुजागंज के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली की शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के दशरथ मऊ गांव निवासी राजाराम रावत पुत्र जगन्नाथ रावत 58 वर्ष ने अपने खेत में घास पूस जलाया था।अचानक आग बगल के एक गाने के खेत में लग गई और देखते ही देखते गन्ने में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।वृद्ध ने गन्ने में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर ही रहा था कि अचानक धुएं के कारण उसका दम घुटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रुदौली आशीष निगम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य, चौकी प्रभारी शुजागज शंकर लाल यादव, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार तत्काल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि दशरथ गांव निवासी राजाराम पुत्र जगन्नाथ रावत 58 वर्ष की लगी आग में दम घुटने से मौत की खबर मिली थी जिस पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।
[6/30, 8:55 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*

*वृद्ध व्यक्ति की आग में दम घुटने से हुई मौत*

*सीओ आशीष निगम,रूदौली कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद*

भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली क्षेत्र के दशरथ मऊ गांव में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते समय एक अधेड़ व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ रूदौली आशीष निगम, प्रभारी निरीक्षक रुदौली सजंय मौर्य, चौकी प्रभारी शुजागंज के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली की शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के दशरथ मऊ गांव निवासी राजाराम रावत पुत्र जगन्नाथ रावत 58 वर्ष ने अपने खेत में घास पूस जलाया था।अचानक आग बगल के एक गाने के खेत में लग गई और देखते ही देखते गन्ने में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।वृद्ध ने गन्ने में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर ही रहा था कि अचानक धुएं के कारण उसका दम घुटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रुदौली आशीष निगम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य, चौकी प्रभारी शुजागज शंकर लाल यादव, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार तत्काल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि दशरथ गांव निवासी राजाराम पुत्र जगन्नाथ रावत 58 वर्ष की लगी आग में दम घुटने से मौत की खबर मिली थी जिस पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।
[6/30, 8:58 AM] +91 94155 29848: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनना प्रेरणादायक- भाजपा ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवी प्रसाद लोधी

रूदौली,

ग्राम पंचायत सिठौली, दिनांक 29 जून 2025 को
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 23 जून बलिदान दिवस से 6 जुलाई जन्म दिवस तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिठौली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद लोधी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के सच्चे सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं युवा साथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद लोधी जी ने कहा:
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनना प्रेरणादायक होता है। इसमें न केवल राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत होती है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचने का मार्ग भी मिलता है। ‘मन की बात’ के माध्यम से हमें राष्ट्र सेवा, स्वावलंबन, नवाचार और पर्यावरण जैसे अहम विषयों पर प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच का मार्गदर्शन मिलता है।”कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवी प्रसाद लोधी,क्षेत्र पंचायत सदस्य सिठौली द्वितीय आरती ,राम शरण यादव,,श्रीनाथ पाल ,राम प्रकाश ,सुखराम,राम मनोरथ
,अमित कुमार,आकाश यादव
,सुन्दर लाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.