अयोध्या 28 फ़रवरी 26*खण्डासा बाजार में बंजर भूमि पर कब्जे का आरोप, डीएम व एसएसपी से शिकायत
मिल्कीपुर, अयोध्या।*अयोध्या जनपद के खण्डासा बाजार क्षेत्र में बंजर भूमि को लेकर विवाद का मामला जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है। गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने निखिल टीकाराम फुंडे (जिलाधिकारी, अयोध्या) तथा गौरव ग्रोवर (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या) को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है
सुरेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि उनके गांव स्थित बंजर भूमि, गाटा संख्या 1056, पर गांव के ही शशि शेखर सिंह और उनके परिवार के लोगों ने स्थानीय लेखपाल की मिलीभगत से जबरन कब्जा कर लिया। शिकायत के अनुसार जेसीबी मशीन से बंजर खाते की भूमि पर खाई खुदवाकर सीमांकन जैसा स्वरूप दे दिया गया, जिससे जमीन पर अवैध कब्जे की आशंका और गहरा गई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में राजस्व विभाग के स्थानीय कर्मियों की भूमिका संदिग्ध है और गलत तरीके से नाप
इस कराकर बंजर भूमि को प्रभावित किया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को खण्डासा थाने बुलाया और शांति भंग की आशंका में पाबंद कर दिया। उनका कहना है कि मूल विवाद की गहराई से जांच करने के बजाय दोनों पक्षों पर समान रूप से कार्रवाई कर दी गई, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
सुरेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रकरण की जांच किसी अन्य तहसील की टीम से कराई जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। साथ ही, दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं सुरेंद्र सिंह के पुत्र ओंकार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि भूमि विवाद के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

More Stories
बाँदा28फरवरी26* एसडीएम पर गंभीर आरोप, शिक्षक संघ का एक घंटे का आंशिक धरना
बांदा 28 फरवरी 26*नैतिक शिक्षा से बच्चो का सर्वागिंण विकास होगा- भगवान भाई**
पूर्णिया बिहार 28 फरवरी 26* *पूर्णिया में फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रशिक्षण*