अयोध्या 22दिसम्बर 25*कोहरे में वाहनों की गति धीमी रखें:एआरटीओ
अयोध्या। कोहरे के बढ़ते ही परिवहन विभाग ने लोगों को वाहन चलाने के संबंध में जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ आरपी सिंह ने कहा कि कोहरे में वाहन की लाइट और इंडिकेटर्स का प्रयोग करना चाहिए। वाहन की गति को नियंत्रण में रखा जाना चाहिए।धुंध में यैलो लाइट का प्रयोग करना चाहिए और साथ ही वाहनों की गति धीमी रखनी चाहिए। आने वाले दिनों में अधिक कोहरा पड़ेगा। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतनी होगी। वाहन से ओवरटेक से बचें। वाहन पर रिफलेक्टर जरूर लगाएं। इससे दूर से ही कोहरे में भी गाड़ी दिखाई देने लगती हैं। एआरटीओ डॉ सिंह ने बताया कि अनट्रेंड वाहन चालक बिना किसी टेस्ट के गाड़ी सड़क पर ले आता हैं। इसकी वजह से विगत समय में कई भयानक हादसे हो चुके है। सड़क को पार करने से पहले अपना ध्यान जेब्रा क्रासिंग,ट्रैफिक सिग्नल को पार करने के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।